फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Death of a young man in the well to save the goat

Varanasi News: बकरी को बचाने कुएं में उतरे युवक की मौत

Tue, 11 Jul 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man in the well to save the goat
फूलपुर थाना क्षेत्र के मिराशाह स्थित फकीर बस्ती में सोमवार की देर शाम बकरी को बचाने कुएं उतरे युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोगों को एनडीआरएफ ने बाहर निकाला। अचेतावस्था में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर है।फूलपुर थाना क्षेत्र के मिराशाह निवासी जलीज की बकरी शाम लगभग छह बजे कुएं में गिर गई। बकरी को निकालने के लिए रस्सी के सहारे शोएब (20), इंसाफ (25) और शाहबू (60) कुएं में उतरे। कुएं के अंदर पहुंचते ही तीनों अचेत हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड के जवानों ने शाहबू और शोएब को कुएं से निकाला। दोनों को पीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर हाेने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं इंसाफ को काफी देर बाद निकाला जा सका। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने इंसाफ को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि एनडीआरएफ समय से नहीं पहुंची। उधर, इंसाफ की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार डीसीएम वाहन चलाता था। मौके पर एसडीएम अंशिका दीक्षित, एसीपी अमित पांडेय, थाना प्रभारी दीपक कुमार मौजूद रहे। फूलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article