{"_id":"607d5cd58ebc3ebf804327a4","slug":"death-of-a-candidate-for-the-post-of-district-panchayat-member-of-chiragaon-sector-4-after-the-commencement-of-voting-in-varansai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान शुरू होने के बाद चिरईगांव सेक्टर 4 की जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान शुरू होने के बाद चिरईगांव सेक्टर 4 की जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी की मौत
Mon, 19 Apr 2021 04:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 19 Apr 2021 04:05 PM IST
विज्ञापन
मृतक प्रत्याशी सुशीला सोनकर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के चिरईगांव ब्लाक में जिला पंचायत सेक्टर नंबर 4 की प्रत्याशी सुशीला सोनकर की हार्ट अटैक से मौत हुई। इसके बाद भी गांव में मतदान जारी है। 3 बजे तक 46.14 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बारे में पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार मतदान के पूर्व यदि किसी प्रत्याशी की मौत होती है।
तभी चुनाव प्रक्रिया स्थगित की जाती है। अब मतदान शुरू हो गया है। इस नाते चुनाव प्रक्रिया स्थगित नहीं की जाएगी। यदि वोटिंग के बाद मृत प्रत्याशी विजयी घोषित होती है तो यह सीट रिक्त मानी जाएगी। उधर काशी विद्यापीठ ब्लॉक के खनांव बूथ केंद्र पर गप्पू नामक व्यक्ति फर्जी मतदान अधिकारी का आई कार्ड लगाकर घूम रहा था।
सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को शक होने पर जब पूछताछ की गई, तो व्यक्ति अपने बारे में नहीं बता पाया। युवक को पकड़कर हिरासत में ले लिया। युवक से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए युवक से पुलिस द्वारा जब पूछताछ की गई तो युवक ने बताया कि मनोज सिंह नामक व्यक्ति ने उसे यह काम करने के लिए कहा था।