{"_id":"6a04e36a884671a3eb0b5fef","slug":"death-in-accident-varanasi-news-c-20-vns1056-1391865-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: प्रसाद इंटर कॉलेज के पास वाहन की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: प्रसाद इंटर कॉलेज के पास वाहन की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज हटाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणस / दानगंज। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर पुलिस चौकी के बगल में प्रसाद इंटर कॉलेज के पास बुधवार शाम सड़क हादसे में प्राइवेट कर्मचारी रूपनारायण यादव निवासी रामपुर पोस्ट कैथोर चोलापुर की मौत हो गई। परिजनों ने सीसी कैमरे की फुटेज हटाने और कैमरे के वायर तोड़ने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी जानकारी देने के बजाए जांच करने की बात कहते रहे।
जानकारी के अनुसार, कॉलेज परिसर से एक फोर व्हीलर बाहर निकल रहा था। बाहर खड़े रूपनारायण यादव वाहन की चपेट में आ गए और वाहन उनके सीने पर चढ़ गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के वायर तोड़ दिए गए और फुटेज हटाने का प्रयास किया गया। जब परिजन मौके पर पहुंचे और सीसी फुटेज दिखाने की मांग की तो वहां मौजूद लोगों से कहासुनी भी हुई। फोर व्हीलर के शीशे टूटने और हंगामे के मामले में लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की गई।