फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dean of Commerce Faculty accused of topping son

Varanasi News: कॉमर्स फैकल्टी के डीन पर बेटे को टॉप कराने का आरोप

Sun, 23 Jul 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dean of Commerce Faculty accused of topping son
बीएचयू में कॉमर्स फैकल्टी के डीन पर बेटे को टॉप कराने का आरोप लगा है। छात्रों ने इसकी शिकायत कुलपति, परीक्षा नियंत्रक और यूजीसी से भी की है। छात्रों का आरोप है कि डीन अपने बेटे को गोल्ड मेडल दिलाने के लिए क्लास में टॉप करा रहे हैं। इस मामले में छात्र पिछले पांच दिन से विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

छात्रों ने कुलपति, परीक्षा नियंत्रक और यूजीसी को भेजी गई शिकायत में कहा है कि डीन अपने बेटे को योग्यता से ज्यादा अंक दिलाकर टॉप करा रहे हैं। मनमाफिक नंबर दिलाने के लिए प्रोफेसर की ड्यूटी भी लगा दी। प्रवेश परीक्षा में 128 नंबर मिले थे और उसके बाद स्टाॅफ कोटे से दाखिला हुआ था। डीन पर छात्रों ने आरोप लगाया है कि अपने बेटे के लिए जल्दी-जल्दी सेमेस्टर परीक्षा करा रहे हैं। क्योंकि, अगले साल जनवरी में ही उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। छात्रों ने यूजीसी से शिकायत करते हुए कहा, हम लोगों ने सीयूईटी के जरिये दाखिला लिया है। शिकायत करने वाले 35 छात्रों ने शिकायती पत्र पर अपने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed