Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dead body of young man found in varanasi Father accused two people of murder

नहर में मिली युवक की लाश: पिता बोले- रात में आया था हत्यारों का फोन, पुलिस ने एक को पकड़ा; बिलख पड़ी पत्नी

Sat, 26 Apr 2025 12:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 26 Apr 2025 12:14 PM IST
सार

युवक की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर कपसेठी थाने की पुलिस पहुंच गई। कुछ देर बाद परिजन भी पहुंचे और युवक की शिनाख्त कर बिलखने लगे। पिता ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने वहीं माैजूद एक आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन
dead body of young man found in varanasi Father accused two people of murder
युवक की लाश मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर माैजूद हो गई भीड़ और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कपसेठी थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव के पास अनारकली विद्यालय के पास नहर में एक युवक की लाश पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर एसीपी राजातालाब सहित कई थानों की फोर्स मौजूद रही। स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए खास एहतियात बरतें गए।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे युवक के पिता ने दो लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। वहीं मौके से एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बरकी गांव निवासी हेमंत कुमार बिंद (30) वर्ष पुत्र दीनानाथ को शुक्रवार को गांव के ही पिंटू पुत्र रमेश तथा अनिल कुमार पुत्र रामबली बिंद निवासी कुरौना थाना जंसा, हेमंत को घर से बुलाकर दिलावलपुर में मंगला प्रसाद बिंद के घर आयोजित शादी समारोह में गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने आरोप लगाया कि रात करीब 11 बजे आरोपित दोनों लोगों ने फोन कर कहा कि हेमंत हम लोगों को मार कर भाग गया है। उसके बाद किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी।

Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

शनिवार को सुबह दिलावलपुर स्थित अनारकली विद्यालय के समीप नहर में युवक की लाश मिली, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में हेमंत कुमार बिंद पुत्र दीनानाथ के रूप में शिनाख्त हुई।

मृतक के पिता ने पुलिस से मिलकर संपूर्ण घटना की जानकारी दी। दोनों लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तब तक मौके पर ही आरोपी अनिल कुमार बिंद पहुंच गया, जिससे उत्तेजित ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई करने के साथ ही पुलिस को सौंप दिया।

हेमंत दो भाइयों में छोटा था। 8 महीने की बेटी कीर्ति का पिता भी है। मृतक की पत्नी करिश्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मां बदहवाश होकर गिर जा रही थी। मृतक लोन पर डीसीएम लेकर चलवाने का काम करता था।

घटनास्थल पर जंसा कपसेठी, राजातालाब, मिर्जामुराद पुलिस भारी फोर्स के साथ मौजूद है। वहीं, मौके पर विधि विज्ञान की प्रयोगशाला की टीम पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed