{"_id":"63f62152a963f01cc607a118","slug":"dead-body-of-teenager-found-hanging-under-suspicious-circumstances-in-varanasi-police-investigation-2023-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस, परिजनों में कोहराम
Wed, 22 Feb 2023 07:36 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 22 Feb 2023 07:36 PM IST
सार
वाराणसी के सिगरा थाना अंतर्गत सोनिया बस्ती निवासी अमित भारतीय (17) ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह परिजनों ने फंदे से लटका शव देखा तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
विस्तार
वाराणसी के सिगरा थाना अंतर्गत सोनिया बस्ती निवासी अमित भारतीय (17) ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह परिजनों ने फंदे से लटका शव देखा तो घटना की जानकारी हुई। खुदकुशी का कारण साफ नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
अमित ठेले पर सब्जी बेचता था। मंगलवार रात तक वह बिल्कुल ठीक था। परिजनों के मुताबिक रात में खाना के बाद अमित अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक नहीं उठा तो पिता राजकुमार भारतीय उसके कमरे में गया। जहां का नजारा देख वो चीख पड़े। उनका बेटे का शव फंदे से लटका था। पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर सिगरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अमित ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन