{"_id":"6353c9709e6e182e2b7df681","slug":"dead-body-of-old-man-found-on-highway-side-in-lanka-in-varanasi-address-of-gujarat-on-aadhar-card","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: लंका क्षेत्र में हाईवे किनारे मिला वृद्ध का शव, आधार कार्ड पर पता गुजरात का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: लंका क्षेत्र में हाईवे किनारे मिला वृद्ध का शव, आधार कार्ड पर पता गुजरात का
Sat, 22 Oct 2022 04:14 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 22 Oct 2022 04:14 PM IST
सार
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राज्यमार्ग दो पर स्थित लौटूवीर रमना के पास सड़क किनारे 77 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
मृतक रामजी की फाइल फोटो
- फोटो : फाइल
विस्तार
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राज्यमार्ग दो पर स्थित लौटूवीर रमना के पास सड़क किनारे 77 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। सूचना पर एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार और इंस्पेक्टर लंका फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त रामजीभाई दमजी भाई कनन निवासी नवी पंदरवाड़ी अदीपुर गांधीधाम, कच्छ (गुजरात) के तौर पर हुई। उसके जेब से 70 रुपये मिले।
विज्ञापन
आधार कार्ड पर मिले पता से उसके परिजनों से संपर्क करने में पुलिस जुट गई। इंस्पेक्टर लंका बृजेश सिंह ने बताया कि वृद्ध की रात में किसी तरह हाईवे से नीचे गिरने से मौत हो गई। उसके बाएं पैर पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन