फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dead body of Girl found in general coach of Intercity Express in varansi

Varanasi News: दो दिन से अगवा किशोरी का शव ट्रेन में जूट के बोरे में मिला, बंधे थे हाथ-पैर

Wed, 21 Feb 2024 01:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 21 Feb 2024 01:26 PM IST
सार

बनारस रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के जनरल कोच में युवती का शव बोरे में भरा मिला। उसका हाथ-पैर रस्सी से बांधकर बोरे में भरा गया था। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी और बनारस पुलिस की मदद से बोरे को खोला गया। शव देखकर युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
dead body of Girl found in general coach of Intercity Express in varansi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन से अगवा किशोरी का शव मंगलवार रात 15108 लखनऊ-बनारस इंटरसिटी में जूट के बोरे में मिलने से सनसनी फैल गई। जनरल कोच के अंदर मिले शव के हाथ पैर बंधे हुए थे। बुधवार देर रात युवती की पहचान कपसेठी थाना क्षेत्र के भिटकुरी निवासी मोनिका पाल (16) के रूप में हुई। वह 19 फरवरी को सुबह अपनी सहेली से किताब लेने के बहाने निकली थी, तब से उसका कोई पता नहीं था। उधर, देर शाम शव की पहचान होने पर कपसेठी थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। मोनिका बारहवीं की छात्रा थी।

विज्ञापन


उधर, परिजनों ने आरोप लगाया कि कपसेठी पुलिस ने मोनिका की गुमशुदगी को गंभीरता से नहीं लिया। वह 19 की शाम से ही उसकी खोजबीन करते रहे। साथ ही गुमशुदगी दर्ज करने के लिए गुहार भी लगाते रहे, लेकिन उनकी फरियाद नहीं सुनी गई। बुधवार को मोर्चरी हाउस पहुंचे परिजनों ने कहा कि अगर पुलिस समय से बेटी को खोजने की कोशिश करती तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन


20 घंटे तक मशक्कत करती रही जीआरपी
इससे पहले लखनऊ-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार रात बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर पहुंची। कुछ देर बाद सफाईकर्मी जनरल कोच संख्या 164132 में पहुंचे। इस दौरान उन्हें टॉयलेट के बीच में जूट का बोरा मिला, बोरे से उठ रही दुर्गंध और अनहोनी की सूचना सफाई कर्मियों ने स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी पहुंची। बोरे की जांच में किशोरी का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी जीआरपी एपी सिंह, सीओ कुंवर प्रभात सिंह, कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह, बनारस चौकी प्रभारी धनंजय मिश्रा पहुंचे और छानबीन की। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि पिता पुनवासी पाल और रिश्तेदारों ने शव की पहचान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed