{"_id":"69d4aee8e15b044e130ac5f8","slug":"dead-body-of-elderly-man-who-stepped-out-for-walk-found-in-pond-in-azamgarh-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: घर से टहलने निकले बुजुर्ग का पोखरे में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी मौत की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: घर से टहलने निकले बुजुर्ग का पोखरे में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी मौत की वजह
Tue, 07 Apr 2026 12:44 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:44 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में घर से टहलने निकले बुजुर्ग का दूसरे दिन मंगलवार को पोखरे में शव उतराया मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
आजमगढ़ में पोखरे में मिला बुजुर्ग का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहजियरपुर गांव स्थित पोखरे में मंगलवार को एक बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
शाहजियरपुर गांव निवासी अच्छेलाल राजभर (60) सोमवार को गांव के चौराहे पर टहलने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजन उनकी तलाश करते हुए पोखरे के पास पहुंचे, जहां उनका चप्पल दिखा। इसके बाद ग्रामीणों ने पोखरे के पूर्वी छोर पर देखा तो शव पानी में उतराता हुआ मिला।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। अच्छे लाल राजभर के रूप में उसकी पहचान हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह पांच बेटा व चार बेटियों का पिता था।
विज्ञापन
कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह शौच के लिए पोखरे के पास गया था। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।