फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dead Body of cashier of cloth showroom found from room in varanasi after smell was coming doubt of murder

वाराणसीः कपड़ा शोरूम के कैशियर का कमरे से मिला शव, हत्या की आशंका, दोस्तों से पूछताछ में जुटी पुलिस

Fri, 30 Jul 2021 12:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Jul 2021 12:30 PM IST
सार

मृतक का नवंबर में प्रेम विवाह होने वाला था। पुलिस के अनुसार दो से तीन दिन पहले युवक की मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम  रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजहों का पता लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन
dead Body of cashier of cloth showroom found from room in varanasi after smell was coming doubt  of murder
शव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के माधोपुर स्थित मकान के अंदर कपड़ा शोरूम के कैशियर का शव बरामद हुआ। किराए के कमरे से दुर्गंध उठने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने छानबीन की। परिजनों के अनुसार गला घोंटकर हत्या की गई है।

विज्ञापन


जौनपुर के केराकत थाना अंतर्गत मुरारा निवासी रवि मौर्या (26) मलदहिया स्थित कपड़ा शोरूम में कैशियर के पद पर कार्यरत था। सिगरा के माधोपुर में सीमा सिंह के मकान में किराएदार था। पिछले दो दिन से रवि की परिजनों से बातचीत नहीं हुई। मोबाइल बंद होने से घबराए परिजन दोपहर में माधोपुर स्थित मकान पर पहुंचे तो कमरे का बाहर से ताला बंद था और कमरे से काफी दुर्गंध उठ रहा था।
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर सिगरा पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे का ताला तोड़कर पुलिस सहित परिजन अंदर दाखिल हुए तो नजारा देख दंग रह गए। अंदर बिस्तर पर रवि का शव पड़ा था। सिगरा पुलिस व फोरेंसिक टीम ने कमरे और मकान से साक्ष्य जमा किया। परिजनों के अनुसार दो भाइयों में बड़े रवि का नवंबर में प्रेम विवाह होने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिगरा पुलिस के अनुसार दो से तीन दिन पहले युवक की मौत हुई होगी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल रवि के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

एसीपी चेतगंज नितेश प्रताप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने गला घोंटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मोबाइल कॉल डिटेल खंगालते हुए और रवि के परिचितों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

सराफा कारोबारी ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

महमूरगंज क्षेत्र में बुधवार रात घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतक के दो पहिया वाहन से विषाक्त पदार्थ का रैपर मिला। बृहस्पतिवार को पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। सिगरा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

सिगरा थाना के शिवपुरवा क्षेत्र निवासी गोपाल सेठ (30) चौक स्थित रेशम कटरा में जेवर और गहने का कारोबार करता था। घरवालों का कहना था कि एक दिन पूर्व बुधवार को गोपाल अपने ससुराल गया था। शाम सात बजे घर लौटा और कमरे में चला गया। देर रात करीब एक बजे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed