फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of an elderly person found in the house, foul smell was coming for several days, son had told

वाराणसी क्राइम: बुजुर्ग का घर में मिला शव, कई दिनों से आ रही थी बदबू, बेटे ने बताया था- 'चूहा मरा है'

Wed, 25 Oct 2023 05:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 25 Oct 2023 05:23 PM IST
सार

मृतक वृद्ध किशोर वाही जीवन यापन के लिए एक जनरल स्टोर्स की दुकान चलाते थे उसी से घर का खर्चा चलाते थे। बीते दिन घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने लड़के से पूछा तो लड़के ने बताया कि चूहा मरा होगा।

विज्ञापन
Dead body of an elderly person found in the house, foul smell was coming for several days, son had told
वाराणसी क्राइम: बुजुर्ग का घर में मिला शव, कई दिनों से आ रही थी बदबू, बेटे ने बताया था- 'चूहा मरा है - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी में चौक थाना अंतर्गत राम घाट मुहल्ले के गोला गली के एक तल्ले के भवन में किशोर वाही (60 वर्ष) नाम के वृद्ध का बुधवार को शव मिलने से हड़कंप मच गया। इनका एक ही पुत्र है सुमित वाही (33 वर्ष) जो बगल के कमरे में रहता है और दिमागी रूप से कमजोर है। जिसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


मृतक वृद्ध किशोर वाही जीवन यापन के लिए एक जनरल स्टोर्स की दुकान चलाते थे उसी से घर का खर्चा चलाते थे। बीते दिन घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने बेटे से पूछा तो उसने बताया कि चूहा मरा होगा। आज जब अधिक बदबू होने लगी तब मृतक वाही के ससुराल पक्ष को सूचना दी गई। मौके पर साला सुरेन्द्र खन्ना पहुंचे। इन्होंने पुलिस को सुचना दी। थाना प्रभारी तत्काल पहुंचे और दरवाजा तोड़ कर देखा तो उसमें शव था। शव प्रथम दृष्टया लगभग तीन दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन


साले ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही मृतक को गिरने से चोट आई थीं। हम लोगों ने आकर अस्पताल में दिखाया भी था फिर जांच हेतु दो दिन पूर्व फोन किया तो फोन बंद था। लड़के से पूछा तो कहा ठीक है और आज मरने की सूचना मिली। मृतक के पत्नी का पांच वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामला संदिग्ध लग रहा है। दिमागी रूप से कमजोर पुत्र अपने पिता को मारता पीटता था।  जांच के बाद खुलासा होगा  घर मे केवल पिता पुत्र ही रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed