स्कूल में संदिग्ध स्थिति में मिली छात्र की लाश, पुलिस और परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गमछे से संदिग्ध स्थिति में लाश लटकी हुई मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर पचरासी ग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय की खिड़की से लटककर छात्र अभीजीत चौहान(22) पुत्र सुदर्शन चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर सुबह होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
इसकी सूचना परिवार वालों को दी गई। परिजनों ने इश घटना को हत्या बताया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार अभिजीत चौहान जिस स्कूल की खिड़की में गमछे के सहारे फंदे से लटका है। जमीन से उसकी ऊंचाई मात्र ढाई से तीन फीट है। वह गले में फंदा लगाकर जमीन पर बैठा था।
घटना की जानकारी मिलते ही नंदगंज के थानाध्यक्ष राकेश सिंह, एसआई बलवंत यादव और बलवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान फॉरेसिंक भी घटना स्थल पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई है। नंदगंज पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चा की जा रही हैं। परिवार वालों का मानना है कि अभिजीत की हत्या कर स्कूल में ले जाकर आत्महत्या का रूप दिया गया है। अब जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मृत युवक बनारस में रहकर पढ़ाई करता था।