फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body Found in sack after murder in azamgarh up

हत्या कर शव बोरे में बांधकर फेंका, कई दिन बाद लाश मिलने से सनसनी

Mon, 18 May 2020 09:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 18 May 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
Dead body Found in sack after murder in azamgarh up
बोरे में मिला शव। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार सुबह बोरे में बंधा शव मिलने से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिला।

विज्ञापन

बोरे के अंदर शव रस्सियों से जकड़ा हुआ था। पुलिस ने हत्या कर लाश को फेंकने की आशंका जताई है। शव पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है।


आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के निकासीपुर गांव के लोग सोमवार तड़के टहलने और व्यायाम करने के लिए बनगांव माइनर की पुलिया के पास से गुजर रहे थे। साधन सहकारी समिति से सटी पुलिया के नीचे फंसे बोरे को कुछ कुत्ते फाड़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान लोगों को बोरे से बाहर निकलता व्यक्ति का हाथ दिखाई दिया।

विज्ञापन

लाश मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष दीदारगंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बोरे को नहर की पुलिया से बाहर निकलवा कर जांच शुरू की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पांच से छह दिन पुराना लग रहा है। किसी ने हत्या कर फेंका गया है। उम्र 40 वर्ष के आसपास है। गर्दन पर बंधी हुई रस्सी से गला कट गया है।

शव रस्सियों से जकड़ा हुआ है। लाल और हरे रंग के बिस्तर में लपेटकर बोरी में भरा गया था। शरीर पर कोई वस्त्र नहीं है। चेहरा सड़ जाने से पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed