{"_id":"60212a928ebc3e74ab2030c7","slug":"dead-body-found-in-mirzamurad-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: तिरपाल में लिपटा हुआ मिला युवक का शव, कुत्तों के खींचने से हुई पहचान तो मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: तिरपाल में लिपटा हुआ मिला युवक का शव, कुत्तों के खींचने से हुई पहचान तो मचा हड़कंप
Mon, 08 Feb 2021 05:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 08 Feb 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर गांव स्थित बिहड़ा लालपुर माइनर नहर में रविवार की रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद तिरपाल में युवक का शव लपेट पानी के अंदर डाल दिया।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर तिरपाल को कुछ आवारा कुत्ते खींच रहे थे, तभी रास्ते से जा रहे छोटे-छोटे बच्चे भी तिरपाल को खीचने लगे। इतने में तिरपाल के साइड से युवक का एक पैर दिखाई दिया तो बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
आवाज सुन खेत में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और मिर्जामुराद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तिरपाल को हटाया तो उसमें युवक का शव मिला। पुलिस ने शव की काफी शिनाख्त की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन