फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dead body found hanged on tree murder inkatani bazar azamgarh

प्रेमिका के गायब होने पर प्रेमी नहीं सह सका दूरी, पेड़ से लटककर दी जान, लिखा सुसाइड नोट

Sun, 10 Nov 2019 07:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 10 Nov 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
dead body found hanged on tree murder inkatani bazar azamgarh
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता दोयम नई बस्ती गांव का रहने वाले कक्षा नौ का छात्र अनुप राम पुत्र रामनयन शनिवार की शाम को गायब हो गया था। रविवार सुबह में उसकी लाश दरवाजे के बाहर नीम के पेड़ से लटकती मिली। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सगड़ी और प्रभारी निरीक्षक महराजगंज मौके पर पहुंचे। छात्र की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। अनूप की मौत के बाद उसकी मां रीता देवी हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसमें राजू गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता सहित अन्य को आरोपित किया है।

विज्ञापन


अनूप राम(16) तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता रामनयन खाड़ी देश सऊदी में नौकरी करते हैं। घर पर अनूप अपनी मां रीता देवी और तीन बहनों के साथ रहता था। अनूप की जेब से मिले सुसाइड नोट के मुताबिक वह एक लड़की से प्रेम करता था। दोनों अक्सर एक दूसरे से मिलते-जुलते थे। सात नवंबर की शाम को अनूप अपनी प्रेमिका के साथ था। इस दौरान लड़की के चाचा ने देख लिया।
विज्ञापन


इसके बाद लड़की को परिवार के लोगों ने घर ले जाकर जमकर पीटा, इस दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही लड़की के शव को गायब कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर वो भी आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि एक साथ पकड़े जाने पर लड़की के चाचा आदि ने अनूप को भी पीटा था। इतना ही नहीं उसे घर में घुसकर मारापीटा गया। मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन गांव के प्रधान ने केस नहीं होने दिया। मामले को बाहर ही खत्म करा दिया। अनूप अपनी प्रेमिका के गायब होने और मारपीट होने से दुखी था। प्रेमिका के वियोग और आरोपियों को सजा दिलाने के उद्देश्य से आत्महत्या कर ली।

प्रधान ने दिया था सुलह का आश्वासन
महराजगंज थाने के नौबरार देवारा जदीद किता दोयम नई बस्ती गांव निवासी अनूप राम बसपा के जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम की सगी मौसी का बेटा था। अनूप की मौत के बाद घटना की जानकारी देते हुए बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि सात नवंबर को हुई घटना के संबंध में उसकी मौसी रीता देवी द्वारा थाने में तहरीर दी गई, लेकिन वहां पहले से ही गांव के प्रधान हरिहर यादव मौजूद थे।

प्रधान ने रीता को शांत करा दिया। साथ ही यह भी कहा था कि लड़की के घर वालों को मैं समझा दूंगा। मामला यहीं पर खत्म कर दो, बावजूद इसके वे लोग माने नहीं।

मां की तहरीर पर दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट
महराजगंज थाने के नौबरार देवारा जदीद किता दोयम नई बस्ती में रविवार को अनूप राम की लाश दरवाजे के बाहर मिलने पर उसकी मां रीता देवी ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसमें राजू गुप्ता, उसके भाई जितेंद्र गुप्ता आदि को आरोपित किया है।

पीड़िता के मुताबिक उसके बेटे को आरोपी पकड़कर कहीं कैदकर रखे थे। मारपीटकर हत्या करने के बाद लाश दरवाजे के बाहर नीम के पेड़ से टांग दी। अनूप की पीठ में चोट के निशान थे। उसके जूते और पैंट में मिट्टी लगी हुई थी। इससे लग रहा कि घसीटते हुए लाश लाकर यहां लटकाई गई है।

पुलिस तहरीर के मुताबिक हत्या, घर में घुसकर मारपीट, सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही। गायब किशोरी का अब तक कोई पता नहीं चला है। न ही घर वालों की तरफ से ही कोई तहरीर दी गई है। इससे हत्या का भी शक है। ऐसे में दर्ज मुकदमे में ही उसे भी शामिल करते हुए जांच की जाएगी। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed