फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead bodies of two brothers found Varuna river in varanasi

Varanasi News: दूसरे दिन मिला वरुणा नदी में डूबे दो भाइयों का शव, मचा कोहराम

Thu, 25 Apr 2024 11:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 25 Apr 2024 11:22 PM IST
सार

Varanasi News: पुलिस दोनों की लोकेशन ट्रैक कर वरुणा नदी के किनारे पहुंची तो वहां उनके कपड़े और बाइक मिली। वरुणा नदी में दोनों की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन उनका पता नहीं लगा। गुरुवार सुबह एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर संजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची टीम ने एक घंटे के सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों का शव बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Dead bodies of two brothers found Varuna river in varanasi
दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है - फोटो : istock

विस्तार

वाराणसी के सेवापुरी स्थित भतसार गांव में वरुणा नदी में निर्माल्य प्रवाहित करने के बाद स्नान के दौरान डूबे दो भाइयों का शव गुरावार सुबह बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जंसा थाना क्षेत्र के भतसार गांव निवासी जयप्रकाश सिंह उर्फ लवकुश के घर रामायण पाठ था। बुधवार को पाठ होने के बाद जयप्रकाश का बड़ा बेटा आयुष (17) और उनका भांजा राजातालाब थाना के भिखारीपुर का कार्तिकेय (15) बाइक से वरुणा नदी के बलबलवा घाट पर निर्माल्य प्रवाहित करने गए थे। 
विज्ञापन


उसके बाद दोनों नदी के किनारे कपड़ा उतार कर नहाने चले गए और गहरे पानी में डूब गए। देर शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। मोबाइल पर कॉल करने पर घंटी बज रही थी, लेकिन कोई रिसीव नहीं कर रहा था। सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-बाप का इकलौता बेटा था कार्तिकेय
आयुष दो भाई और दो बहनों में बड़ा था। पिता जयप्रकाश ड्राइवर हैं। 11वीं के छात्र आयुष का शव बरामद होने के बाद उसकी मां शिल्पी सिंह बेहोश हो गई। वहीं, 10वीं का छात्र कार्तिकेय अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट का काम करने वाले कार्तिकेय के पिता अभिषेक राय और मां पिंकी को परिजन बड़ी ही मुश्किल से संभाले हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed