{"_id":"60070ea28ebc3e2e772bc5e3","slug":"dead-bodies-of-14-animals-found-in-garbage-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कूड़ा घर में 14 पशुओं के मिले शव, वीडियो वायरल होने पर निगम प्रशासन आया हरकत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कूड़ा घर में 14 पशुओं के मिले शव, वीडियो वायरल होने पर निगम प्रशासन आया हरकत में
Tue, 19 Jan 2021 10:24 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कज्जाकपुरा स्थित कूड़ा घर में 14 मृत पशुओं का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद शहर में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां पर आए दिन मृत पशुओं के शवों को फेंका जाता है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो के बारे में नगर निगम के अधिकारियों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने वीडियो के आधार पर जगह की तस्दीक कराई। आदमपुर के जोनल अधिकारी रामेश्वर दयाल ने बताया कि वीडियो में दिखाए गए स्थान का निरीक्षण किया गया। वह मृत पशुओं के रखने का स्थान है। जहां पर दिन भर मृत पशुओं के शव को रखा जाता है।
विज्ञापन
यहां से निस्तारण के लिए करसड़ा भेजा जाता है। नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डा. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि नगर निगम सीमा में दिन भर में जिन पशुओं की मौत होती है। उनके शव को कूड़ा घर के समीप रखा जाता है। रात मेें सभी शवों को करसड़ा स्थित निस्तारण केंद्र में भेजा जाता है। जहां पर गड्ढे में इन शवों को दफनाया जाता है।
विज्ञापन