फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DCP kashi tightened screws of police station incharge said history sheeters should not live peacefully

Varanasi: जोनवार क्राइम मीटिंग में DCP ने थानेदारों के कसे पेंच, बोले- चैन से न रहें हिस्ट्रीशीटर

Wed, 04 Jan 2023 06:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 04 Jan 2023 06:46 PM IST
सार

वाराणसी कमिश्नरेट की जोनवार पहली अपराध समीक्षा बैठक डीसीपी काशी आरएस गौतम ने बुधवार को ली। इस दौरान उन्होंने थानेदारों को निर्देशित किया कि हिस्ट्रीशीटर चैन से न रहें। 

विज्ञापन
DCP kashi tightened screws of police station incharge said history sheeters should not live peacefully
काशी जोन की अपराध समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट की जोनवार पहली अपराध समीक्षा बैठक डीसीपी काशी आरएस गौतम ने बुधवार को ली। इस दौरान उन्होंने थानेदारों को निर्देशित किया कि हिस्ट्रीशीटर चैन से न रहें। टॉप टेन अपराधियों की सूची तैयार करें। अपराधियों की गतिविधियों की बराबर निगरानी करते हुए गिरफ्तारी करें। इलाके में कहीं भी अवैध स्टैंड या अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन


डीसीपी काशी आरएस गौतम ने सभी थानेदारों को निर्देशित किया कि लावारिस वाहनों के इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर वाहन मालिकों का पता लगाएं। सॉफ्टवेयर के माध्यम से वाहनों के असली मालिकों का पता लगाते हुए गाड़ियों को सौंपा जाए। इस काम में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 15 दिन तक लगातार अभियान चलाकर गाड़ियों को सुपुर्द करें।

विज्ञापन

बाइक पर रोकें तीनसवारी

चौराहों के आसपास गाड़ियां खड़ी न हो। हर थानों में सीसी कैमरे से संबंधित रजिस्टर बनाएं। जिन गली, मोहल्ले में सीसी कैमरे नहीं लगे हैं, वहां कैमरा लगवाएं। दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। अवैध स्टैंड संचालित पाए जाने पर संबंधित थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाउडस्पीकर तीव्रता की जांच करें। एंटी रोमियो स्क्वाड के कार्यों का भी मूल्यांकन किया गया। बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार पांडेय, एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय, एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह, एसीपी कोतवाली, चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा, भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे, दशाश्वमेध थानाध्यक्ष अजय मिश्रा, लक्सा एसओ सूरज तिवारी आदि मौजूद रहे।

लंका और भेलूपुर थाना प्रभारी को सख्त हिदायत

DCP kashi tightened screws of police station incharge said history sheeters should not live peacefully
डीसीपी काशी आरएस गौतम - फोटो : अमर उजाला

सिगरा थानs में चोरी और लूट की घटनाओं में बढ़ोत्तरी पर डीसीपी काशी ने नाराजगी जाहिर की। वहीं, उन्होंने अब तक गुंडा और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई में पीछे लंका और भेलूपुर थाना प्रभारी को सख्त हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि लूट और चोरी की पुरानी घटनाओं का जल्द पर्दाफाश करते हुए माल बरामदगी करें।

  फुट पेट्रोलिंग एप से होगी निगरानी

डीसीपी काशी आरएस गौतम ने सभी थानेदारों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में बराबर फुट पेट्रोलिंग करें। इसकी निगरानी फुट पेट्रोलिंग एप के जरिए होगी। नोडल अधिकारी अपर पुलिस उपायुक्त राजेश पांडेय बनाए गए हैं। यदि किसी थाने ने पेट्रोलिंग नहीं की तो उसकी रिपोर्ट भी एप के माध्यम से सामने आएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed