फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DAV's Vatsalya helped Indian University win the tournament in Australia, received a warm welcome

Varanasi News: डीएवी के वात्सल्य ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय विवि को जिताया टूर्नामेंट, हुआ स्वागत

Thu, 25 Dec 2025 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
DAV's Vatsalya helped Indian University win the tournament in Australia, received a warm welcome
डीएवी पीजी कॉलेज में खिलाड़ी वात्सल्य का अभिनंदन किया गया। स्वयं
ऑॅस्ट्रेलिया में हुई भारत-आस्ट्रेलिया अंतर विश्वविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत की ओर से खेल चुके डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र वात्सल्य यादव का बुधवार को काशी में भव्य स्वागत हुआ। कॉलेज में एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से उनके लिए अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। उन्हें इस दौरान डीएवी डायमंड सम्मान और प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। अंतरराष्ट्रीय विवि स्तर पर आयोजित इस टूर्नामेंट में भारतीय विवि की टीम 4-2 से जीती थी। इस दौरान मुख्य अतिथि बीएचयू के क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा, क्रीड़ा परिषद के संयुक्त निदेशक और क्रिकेट कोच डॉ. वैभव राय, प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव, प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल मौजूद रहे। कॉलेज परिवार की ओर से वात्सल्य की माता किरण यादव और प्रारंभिक क्रिकेट कोच मो. फैजल का भी सम्मान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed