फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Daughters were living with mother's dead body for a year, skeleton taken out

Varanasi : सालभर से मां के शव के साथ रह रही थीं बेटियां, तीन ताले तोड़कर निकाला कंकाल

Thu, 30 Nov 2023 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 06:03 AM IST
सार

महिला का निधन 8 दिसंबर, 2022 को बीमारी की वजह हुआ था, लेकिन दोनों बेटियों ने अंतिम संस्कार ही नहीं किया।

विज्ञापन
Daughters were living with mother's dead body for a year, skeleton taken out
demo pic... - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लंका थाना क्षेत्र के मदरवां में बुधवार शाम घर के अंदर से एक महिला का कंकाल बरामद हुआ है। महिला का निधन 8 दिसंबर, 2022 को बीमारी की वजह हुआ था, लेकिन दोनों बेटियों ने अंतिम संस्कार ही नहीं किया।

विज्ञापन


महिला के शव को रजाई के अंदर छिपाकर रखा था। शव में कीड़े पड़े तो हाथ से निकालकर बाहर फेंक दिए। दुर्गंध उठने पर घर की छत पर जाकर खाना खाया। करीब एक साल तक महिला के शव के साथ रहीं। मामले की सूचना पर बुधवार को लंका थाने की पुलिस मौके पहुंची और घर के तीन दरवाजों के ताले तोड़कर अंदर गई।
विज्ञापन


कंकाल को बाहर कराया और दोनों बेटियों को भी घर से बाहर ले आई। साक्ष्य के तौर पर महिला के कपड़े, चप्पल, चादर, रजाई आदि कब्जे में लिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों बेटियों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति से विवाद के बाद ऊषा तिवारी (52) अपने पिता रामकृष्ण पांडेय और बेटियों पल्लवी व वैष्णवी के साथ मदरवां में रहने लगी। लाॅकडाउन में रामकृष्ण पांडेय छोटी बेटी के यहां लखनऊ रहने चले गए। रामकृष्ण की दूसरी बेटी उपासना की शादी मिर्जापुर में हुई है। 


उपासना और उसके पति धर्मेंद्र कई बार मदरवां स्थित मकान पर भी गए, लेकिन दोनाें बेटियां बहाना बनाकर दरवाजा खोलने से इन्कार कर देती थी। दो महीने पहले रामकृष्ण भी आए तो दोनों ने दरवाजा नहीं खोला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed