फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Daughters of Kashi won gold in the badminton doubles competition.

Varanasi News: बैडमिंटन के युगल मुकाबले में काशी की बेटियों ने जीता स्वर्ण

Fri, 07 Nov 2025 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Daughters of Kashi won gold in the badminton doubles competition.
काशी की बेटियों ने प्रादेशिक बैडमिंटन प्रतियोगिता के युगल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता इटावा में हुई। दोनों खिलाड़ी बरेका के इंडोर हॉल में अभ्यास करती हैं। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और यूपी बैडमिंटन संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता 4 से 6 नवंबर तक महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। इसमें वाराणसी की हरि नंदनी यादव और अदिति कुमारी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। कोच दिग्विजय सिंह ने बताया कि एकल में हरि नंदनी यादव ने रजत पदक जीता। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव नागेंद्र सिंह, चंदन यादव, कमल मिश्र, अजय यादव ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed