फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Daughters number one in 600 and 800 meter race in athletics Anshika-Sakshi won badminton

UP Sports: एथलेटिक्स में 600 और 800 मीटर दौड़ में बेटियां नंबर वन, बैडमिंटन में अंशिका-साक्षी जीतीं

Sun, 25 Aug 2024 04:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 25 Aug 2024 04:45 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में खेल की काफी खबरें रहीं। एथलेटिक्स, बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिताओं के बाद खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Daughters number one in 600 and 800 meter race in athletics Anshika-Sakshi won badminton
लालपुर स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़तीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीआईएससीई बोर्ड यूपी और उत्तराखंड की क्षेत्रीय बालिका एथलेटिक्स मीट शनिवार को लालपुर के डॉ. भीम राव अंबेडकर स्टेडियम में हुआ। सेंट जांन्स बरेका की ओर से प्रतियोगिता में 13 जोन के 502 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन वाराणसी जोन के खिलाड़ियों ने आठ सौ मीटर और छह सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन




प्रतियोगिता का आगाज मुख्य अतिथि सेंट जांन्स स्कूल के प्रबंधक जैकब अरनहा ने किया। प्रतियोगिता में वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर नॉर्थ और साउथ, उत्तराखंड, लखनऊ ए और बी, आगरा, बरेली, झांसी, गाजीयाबाद, मेरठ, गोरखपुर आठ सौ मीटर सीनियर गर्ल्स में वाराणसी की सुनैना करकटा ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि प्रयागराज की पावनी केसरवानी ने दूसरा और कानपुर की काजल वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग के आठ सौ मीटर दौड़ में वाराणसी जोन की नित्या सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन


छह सौ मीटर जूनियर बालिका वर्ग में नितु गंगवार लखनऊ ने प्रथम, वाराणसी जोन की अनन्या सिंह ने दूसरा और लखनऊ बी जोन की तलवीन कौर तीसरे स्थान पर रही। ट्रिपल जंप सीनियर वर्ग में वाराणसी की रश्मी टोपो जबकि जूनियर वर्ग में अनुष्का सिंह ने बाजी मारी। पहले दिन सौ मीटर और दो सौ मीटर के प्रारंभिक मुकाबले खेले गए। इसका फाइनल रविवार सुबह नौ बजे से खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंशा ने स्वर्ण पदक जीता
रामनगर के चंद्रपुरी कॉलेनी निवासी मंशा ने लखनऊ में खेली गई ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता के अंडर-17 में स्वर्ण पदक जीता है। मंशा ने बताया कि पिता जिया नकवी उसे राष्ट्रीय खिलाड़ी बनते देखना चाहते थे। उनके सपने को साकार करने के लिए मेहनत कर रही हूं। बताया कि रोज चार घंटे अभ्यास करती हैं। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य एकता कुमारी ने खुशी जताई है। 

किशन ने जीता रजत पदक
लखनऊ में 65वीं सीनियर राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में वाराणसी के तैराक किशन साहनी ने रजत पदक जीता है। जिला तैराकी संघ के सचिव शंभु प्रसाद ने बताया कि राज घाट निवासी किशन ने हाई बोर्ड डाइविंग में अच्छा प्रदर्शन किया। कोच कनाई चंद तालपात्रा ने बताया कि किशन गंगा और बीएचयू में अभ्यास करते हैं। 

संयुक्त सचिव बने सर्वेश
बड़ी पटिया निवासी सर्वेश कुमार पांडेय को यूपी वॉलीबॉल का संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है। सर्वेश ने बताया कि सितंबर में यूपी वॉलीबॉल एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक वाराणसी में होगी। वॉलीबॉल की 2024-25 की गतिविधियों पर चर्चा के साथ यूपी सीनियर स्टेट चैंपियनशिप कराने के लिए स्थान का चयन होगा। वाराणसी में जल्द ही लीग मैच होंगे। 

बैडमिंटन में अंशिका-साक्षी जीतीं
वाराणसी। आर्य महिला पीजी कॉलेज के एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को खेल प्रतियोगिता हुई। शुरुआत प्राचार्या,  प्रो. रचना दूबे और आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. विश्वनाथ मिश्रा ने किया। पहले दिन बैडमिंटन डबल प्रतियोगिता में अंशिका-साक्षी, प्रथम, नवरूपा- शिप्रा दूसरे और अमीषा-नियंता की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही।

स्टाफ वर्ग में आशीष-शिवा पहले, डॉ. असंग- अभिषेक दूसरे और सत्यप्रकाश-संजय ने तीसरा स्थान जीता। प्रतियोगिता 30 अगस्त तक होगी। कार्यक्रम में प्रो. सुचिता त्रिपाठी, रितिका सिंह, डॉ. सुनीता यादव, डॉ. अनीता सिंह उपस्थित रहे। 

बंगाली टोला में होगी जनपदीय कराटे प्रतियोगिता
68वीं माध्यमिक जनपद स्तरीय कराटे प्रतियोगिता बंगाली टोला इंटर कॉलेज में दो और तीन सितंबर को खेली जाएगी। 10 जोन के छह सौ से अधिक खिलाड़ी तीन वर्ग में खेलेंगे। खेल शिक्षक मेजर विमल राव ने बताया कि प्रतियोगिता सुबह 8 बजे शुरू होगी। प्रतिभागियों को  प्रमाणपत्र लाना होगा। 

टेबल टेनिस के फाइनल में हारी अनोखी
यूपी टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से दूसरा यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट संपन्न हो गया। श्री राम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में वाराणसी के सिगरा निवासी अनोखी केसरी का मुकाबला गौतमबुद्धनगर की समृद्धि शर्मा से हुआ। फाइनल में अनोखी को 12-10 से हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता 22 से 25 अगस्त तक बरेली में चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed