फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Daughters and son-awe

बेटियों ने फिर जमाई धाक

Sun, 22 May 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 22 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Daughters and son-awe
ये सफलता की खुशियां हैं। दोस्तों और गुरुजनों के साथ खुशियां मनाती जिले की टॉपर अंकिता। 
सीबीएसई 12वीं में एकबारगी फिर बेटियों ने अपनी धाक जमाई है। शनिवार को घोषित हुए परिणामों ने मेधावियों के साथ उनके गुरुजनों और अभिभावकों का सिर फख्र से ऊंचा कर दिया। इलाहाबाद परिक्षेत्र के टॉप टेन की सूची में बनारस के चार मेधावियों ने जगह बनाई है, इनमें तीन बेटियां हैं। वहीं, जिले के टॉप टेन की सूची में सात छात्राएं शामिल हैं। 98 प्रतिशत अंक हासिल कर अंकिता सिंह ने जिले में टॉप किया है। जिले की दूसरी टॉपर रहीं साक्षी डालमिया और पल्लवी राज। उन्होंने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रतीक श्रेयांश तीसरे टॉपर बने।
विज्ञापन



शनिवार की दोपहर जैसे ही सीबीएसई 12वीं के परिणामों की घोषणा हुई, छात्र -छात्राओं का उत्साह दोगुना हो गया। मेधावियों की सफलता पर उनके माता-पिता और गुरुजन भी निहाल हो उठे। 98 प्रतिशत अंक के साथ जिले में टॉप करने वाली द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अंकिता सिंह ने इलाहाबाद परिक्षेत्र में चौथी रैंक हासिल की है। स्कूल के मुताबिक कॉमर्स वर्ग में अंकिता की आल इंडिया तीसरी रैंक है। वहीं 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इसी स्कूल की साक्षी डालमिया और सनबीम भगवानपुर की पल्लवी राज ने परिक्षेत्र में पांचवीं रैंक हासिल की है। 97.4 प्रतिशत अंक के साथ सनबीम लहरतारा के प्रतीक श्रेयांश को सातवीं रैंक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed