{"_id":"6131f5698ebc3ea6b51b53de","slug":"daughter-dies-in-shock-of-father-death-in-sonbhadra-dead-body-found-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: पिता की मौत के सदमे में बेटी ने दी जान, गांव के बाहर इस हाल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: पिता की मौत के सदमे में बेटी ने दी जान, गांव के बाहर इस हाल में मिला शव
Fri, 03 Sep 2021 03:44 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: हरि User
Updated Fri, 03 Sep 2021 03:44 PM IST
सार
रायपुर के पनिकप खुर्द ग्रामसभा स्थित बलियारी गांव के बाहर पेड़ के सहारे किशोरी का शव लटकता मिला। पिछले महीने पिता की तालाब में डूबने से मौत हुई थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित पनिकप खुर्द ग्राम सभा के बलियारी गांव के बाहर शुक्रवार को किशोरी का पेड़ के सहारे फंदे से लटकता शव मिला। कुछ दिन पहले पिता की मौत के बाद से ही वह सदमे में थी। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया।
विज्ञापन
गांव निवासी पूजा (15) शुक्रवार की दोपहर घर से बिना कुछ बताए चली गई। इसके कुछ घंटे बाद गांव के बाहर उसका शव पेड़ से लटकता देखा गया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। रायपुर एसओ विश्व ज्योति राय के मुताबिक किशोरी के पिता लालता खरवार की पिछले माह तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद से ही वह सदमे में रहती थी। संभवत: इसी सदमे में किशोरी ने जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन