{"_id":"5f36bbe08ebc3e411c5558ce","slug":"daughter-accuses-police-of-arbitrariness-over-mla-vijay-mishra-s-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक विजय मिश्रा की गिरफ्तारी पर छलका बेटी का दर्द कहा-विकास दुबे की तरह गाड़ी न पलटे, मेरे पिता को सुरक्षित न्यायालय पहुंचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक विजय मिश्रा की गिरफ्तारी पर छलका बेटी का दर्द कहा-विकास दुबे की तरह गाड़ी न पलटे, मेरे पिता को सुरक्षित न्यायालय पहुंचाएं
Fri, 14 Aug 2020 10:33 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
विधायक की पुत्री रीमा मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के आगर जिले से ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की गिरफ्तारी से जिले में सियासी हलचल बढ़ गई है। उनकी बेटी रीमा मिश्रा और प्रतिनिधि राजितराम यादव ने पत्रकार वार्ता कर विधायक को सुरक्षित न्यायालय में पेश करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
हाईकोर्ट की अधिवक्ता एवं विधायक की बेटी रीमा मिश्रा ने कहा कि उनके पिता को साजिशन परेशान किया जा रहा है। उज्जैन से दर्शन कर लौटते समय आगर जिले में पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता को पुलिस सुरक्षित न्यायालय में पेश करे। न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है। उनके साथ कोई अप्रिय घटना होगी तो पुलिस और शासन इसके लिए जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर विधायक के प्रतिनिधि राजितराम यादव भी पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और ग़ृह मंत्री से गुहार लगाई। कहा कि विधायक जनप्रिय नेता हैं। कुछ लोगों के इशारे पर साजिशन उन्हें परेशान किया जा रहा है। सामान्य मुकदमे में अपराधियों जैसा सलूक हो रहा है, जो ठीक नहीं है। विधायक की गिरफ्तारी से करीबी जहां चिंतित हो गए वहीं विरोधी सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणी करने लगे।
विज्ञापन