फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dashish from western Uttar Pradesh to Bihar

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक दबिश

Mon, 10 Apr 2017 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 10 Apr 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
Dashish from western Uttar Pradesh to Bihar
लूट - फोटो : amar ujala
चौक थाने से चंद कदम दूर ठठेरी बाजार मोड़ स्थित संजय अग्रवाल की सराफा दूकान से साढ़े तीन करोड़ से अधिक कीमत के जेवरात लूटने वाले डकैतों की तलाश में क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की 16 टीमों ने पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी और बिहार तक ताबड़तोड़ छापे मारे। शनिवार देर रात से रविवार देर रात तक वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली और मऊ में बदमाशों के संभावित ठिकाने खंगाले गए। पश्चिमी यूपी और बिहार में भी पुलिस टीमें डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से नौ संदिग्धों की तस्वीरें पुलिस के हाथ लगी हैं। इनमें एक बाइक पर सवार हैं, जबकि आठ उनके आगे-पीछे भागते हुए दिख रहे हैं। इस आधार पर पुलिस अब इलाहाबाद से बुलाए गए एक्सपर्ट से छह के बजाय नौ बदमाशों का स्केच तैयार करा रही है। इन स्केचों को सीसीटीवी फुटेज में कैद संदिग्धों की तस्वीरों से मिलान कराया जाएगा। ठठेरी बाजार गली व चौक-मैदागिन मार्ग की 19 दूकानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed