फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dasalkshan Mahaparv of self-upliftment will start from today

आत्मोत्थान के दसलक्षण महापर्व का आज से होगा शुभारंभ

Fri, 10 Sep 2021 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Dasalkshan Mahaparv of self-upliftment will start from today
दिगंबर जैन समुदाय के आत्मोत्थान के दसलक्षण महापर्व का शुभारंभ शुक्रवार से होगा। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए महापर्व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जैन मुनि आचार्य 108 विशद सागर महाराज के सानिध्य में जैन समाज के लोग पर्वाधिराज पर्युषण पर्व को मनाएंगे।
विज्ञापन

जैन समाज के उपाध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि जैन धर्म पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व 10 से 19 सितंबर तक मनाया जाएगा। प्रात: नगर के जैन मंदिरों भेलुपुर, सारनाथ, खोजवां, नरिया, भदैनी, चंद्रपुरी, मैदागिन एवं ग्वालदास साहूलेन स्थित पंचायती मंदिर में विशेष पूजन अभिषेक प्रारंभ होगा। सुगंध दशमी 16 सितंबर को मनाई जाएगी। भेलुपूर स्थित मंदिर में सामूहिक अभिषेक प्रात: 7:45 से एवं संध्या आरती सायं सात बजे से होगी। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर ग्वालदास साहूलेन में अभिषेक प्रात: 8:30 बजे से शास्त्र प्रवचन एवं संध्या आरती रात्रि आठ बजे से होगी। श्री दिगंबर जैन मंदिर खोजवां में अभिषेक प्रात: सात बजे से एवं सायंकाल सात बजे से पंडित फूलचंद प्रेमी द्वारा शास्त्र प्रवचन होगा।
विज्ञापन

अनंत चतुर्दशी पर ग्वालदास स्थित मंदिर में 19 सितंबर को शाम चार बजे से मूल नायक बड़ी प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक होगा। 20 को पंचायती जैन मंदिर में भजन संध्या जागरण का कार्यक्रम होगा। 21 को विश्व मैत्री क्षमावाणी पर्व के कार्यक्रम में पूजन एवं क्षमावाणी होगी। 22 को मैदागिन स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में भजन जागरण आयोजित है। 26 सितंबर को भेलुपूर स्थित भगवान पार्श्वनाथ की जन्म स्थली पर भजन संध्या आयोजित है। 26 को ग्वालदास साहूलेन स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में नमोकार महामंत्र का पाठ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed