फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Darshan of Lord Buddha bone relic urn begins in varanasi

आस्था: पांच घंटे में सात हजार बौद्ध अनुयायियों ने किए अस्थि कलश के दर्शन, कार्तिक पूर्णिमा तक मिलेगा अवसर

Thu, 14 Nov 2024 02:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 14 Nov 2024 02:14 PM IST
सार

पांच घंटे में सात हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अस्थि-कलश के दर्शन किए। कार्तिक पूर्णिमा तक श्रद्धालुओं को दर्शन मिलेंगे।

विज्ञापन
Darshan of Lord Buddha bone relic urn begins in varanasi
अस्थि कलश के दर्शन करते अनुयायी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष कलश के दर्शन शुरू हो गए हैं। देश विदेश से आए बौद्ध अनुयायियों और उपासकों ने मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर परिसर में अस्थि कलश के दर्शन किए। मंदिर के विहाराधिपति भिक्षु आर सुमितानंद थेरो के नेतृत्व में तीन दिवसीय अनुष्ठान आरंभ हो गए। पांच घंटे में सात हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अस्थि-कलश के दर्शन किए। कार्तिक पूर्णिमा तक श्रद्धालुओं को दर्शन मिलेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर स्थित तथागत की प्रतिमा को विशेष रूप से सजाया गया था। वियतनामी कलाकारों ने बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दो मयूर बनाए थे, जो आकर्षण के केंद्र थे। मंदिर परिसर में तथागत के अस्थि अवशेष के दर्शन के लिए बौद्ध अनुयायियों की कतार भोर में ही लग गई थी। बौद्ध अनुयायी अपने हाथों में कमल का फूल लेकर कतारबद्ध होकर खड़े थे। 
विज्ञापन


सुबह बौद्ध भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात सुबह छह बजे मंदिर के अस्थि अवशेष के दर्शन के लिए खोल दिए गए। दर्शन सुबह 11 बजे तक चला। भिक्षु आर सुमितानंद थेरो ने बताया कि पहले दिन लगभग सात हजार से अधिक बौद्ध अनुयायियों व उपासकों ने दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed