{"_id":"666c0ba0ab7e9efc320933c3","slug":"darshan-of-baba-vishwanath-3d-method-12-devotees-see-five-aartis-and-views-ghats-together-in-12-minutes-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"3D विधि से करें बाबा विश्वनाथ का दर्शन: 12 भक्त, 12 मिनट में एक साथ देख सकेंगे पांचों आरती, घाटों के नजारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3D विधि से करें बाबा विश्वनाथ का दर्शन: 12 भक्त, 12 मिनट में एक साथ देख सकेंगे पांचों आरती, घाटों के नजारे
Fri, 14 Jun 2024 02:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:51 PM IST
सार
Varanasi News: श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर व विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विष्णु भूषण मिश्र ने बताया कि अभी थ्री-डी का ट्रायल चल रहा है। इसके परिणाम बेहतर आने पर अन्य कंपनियों से भी अनुबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विश्वनाथ कॉरिडोर में वीआर के माध्यम से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाकाल की तर्ज पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में भी बाबा विश्वनाथ का श्री-डी (त्रिआयामी विधि) दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए चार दिनों से ट्रायल चल रहा है। ट्रायल के दौरान अभी 12 भक्त एक साथ 12 मिनट में बाबा की पांचों आरती व पूजा को देख रहे हैं। साथ ही घाटों का नजारा भी देख पा रहे हैं। ट्रायल सफल रहा तो जल्द ही यह व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री विश्वनाथ धाम में भक्तों को थ्री-डी दर्शन कराने की सुविधा शुरू कराने के उद्देश्य से मंदिर प्रशासन एक कंपनी के साथ मिलकर ट्रायल शुरू कर दी है। मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं को इस तकनीक से भी दर्शन कराया जा रहा है। कंपनी के प्रोजेक्ट हेड हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि थ्री-डी के जरिए 10 से 12 मिनट का एक शो तैयार किया गया है।
विज्ञापन
इसमें मंदिर में होने वाली पूजा और पांचों वक्त की आरती के साथ ललिता घाट से मणिकर्णिका घाट तक को भी दिखाया जा रहा है। थ्री डी आधारित इस वीआर मशीन में कुल 12 डिवाइस लगे हैं। जिससे 12 श्रद्धालु एक साथ बैठ कर घाट और बाबा के पूजन व आरती देख सकते हैं। अभी सुबह 11:30 से रात आठ बजे तक थ्री डी दर्शन कराया जा रहा है।