फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   darekhu oxygen plant will be reduced pressure in Ramnagar varanasi

वाराणसी: दरेखू ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने से रामनगर का दबाव होगा कम, सिलिंडर भराने पहुंचने लगे लोग

Wed, 05 May 2021 04:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 May 2021 04:55 PM IST
सार

रामनगर का दबाव कम करेगा रोहनिया का यह ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल कराने को पहुंचने लगे लोग। 
अन्नपूर्णा गैस की ओर से शुरू की गई दरेखू स्थित प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति, 450 ऑक्सीजन सिलिंडर की रोजाना होगी रिफलिंग।

विज्ञापन
darekhu oxygen plant will be reduced pressure in Ramnagar varanasi
दरेखू ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में रोहनियां जगतपुर स्थित दरेखू गांव के ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन सिलिंडर की रिफलिंग शुरू हो गई। रोजाना 450 ऑक्सीजन सिलिंडर की रिफलिंग यहां से आसानी से हो सकेगी। वहीं इस प्लांट के संचालन होने से रामनगर औद्योगिक क्षेत्र का दबाव कम होगा।

विज्ञापन

 
खास बात कि सामाजिक संस्थाओं का भी कोटा निर्धारित कर दिया गया है। जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने वाली संस्थाओं को 150 सिलिंडर का कोटा दिया गया है। इससे होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को काफी राहत होगी।
विज्ञापन

 
अन्नपूर्णा गैस के संचालक विजय केशरी ने बताया कि प्लांट से ऑक्सीजन सिलिंडर की रिफलिंग शुरू हो गई है। इस 10 टन के प्लांट में सिलिंडर फिलिंग लाइन पूर्व प्लांट की ही प्रयोग की गई है। लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) को टैंकर के माध्यम से प्रतिदिन भरा जाएगा, जिससे इसमें 450 सिलिंडर रिफिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अब से कुछ ही देर में ऑक्सीजन प्लांट से आपूर्ति शुरू हो जाएगी। तीन वर्षो से अधिक समय से बंद पड़े दरेखू के कामरूप इंडस्ट्री ऑक्सीजन प्लांट को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत पिछले सप्ताह अधिग्रहित कर लिया गया था। इसको चलाने के लिए टेक्निकल लोगों और फर्म से खुले प्रस्ताव मांगे गए थे। इसमें आए पांच प्रस्ताव में अन्नपूर्णा इंडस्ट्रियल गैस को इस प्लांट को चलाने का आदेश जारी किया गया।
 
इस प्लांट के शुरू होने से लगभग 250 सिलिंडर का जो कोटा इससे चंदौली में मुक्त होगा। उससे 10 नए प्राइवेट अस्पतालों को कोटा जारी करके चलाने की नई स्वीकृति जारी की जा रही है, जिससे वाराणसी में लगभग 120 नए बेड बढ़ जाएंगे। इस प्रकार नया प्लांट चलने से लगभग 120 नए बेड की वृद्धि तथा जन सामान्य को उपलब्ध होने वाले सिलिंडर में 200 की वृद्धि हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed