वाराणसी में दंगल फिल्म देख रहे दर्शकों पर गिरी रॉड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेलूपुर स्थित आईपी विजया मॉल में सोमवार की सुबह दंगल फीचर फिल्म के शो के दौरान अचानक प्लास्टर का टुकड़ा और एल्युमीनियम रॉड एक युवती की ठीक बगल की सीट पर आ गिरा। संयोग ही था कि उक्त युवती हादसे में बाल-बाल बच गई।
मगर, उनकी चीख सुनकर हॉल में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। किसी तरह से समझाबुझाकर मामला शांत कराया। हादसे के संबंध में भेलूपुर पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है।
कला और संस्कृति को बढ़ावा देने वाली संस्था कला संगम की संयोजिका लंका क्षेत्र के अवलेशपुर की सुमन सिंह ने बताया कि वो सोमवार को सुबह 10 बजे से दंगल फीचर फिल्म आईपी विजया में देखने गई थी।
इसी दौरान उनकी ठीक बगल की सीट पर प्लास्टर के टुकड़े और एल्युमीनियम की रॉड आकर गिरी। जिससे घबराकर उन्होंने अपनी सीट दी। सुमन का कहना था कि आईपी विजया मॉल में निर्माण कार्य जारी रख कर शो चलाए जा रहे हैं यह ठीक बात नहीं है।
मॉल में आने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोई निर्माण कार्य कराया जाना चाहिए। उधर, इस संबंध में आईपी विजया के संचालक मनीष तलवार का कहना था कि किसी को चोट नहीं आई है। भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।