{"_id":"65290ce782cbbddc46027225","slug":"dandiya-night-2023-demand-for-couple-sets-and-trending-designer-lehengas-for-garba-and-dandiya-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dandiya Night 2023: गरबा और डांडिया के लिए कपल सेट और ट्रेंडिंग डिजाइनर लहंगों की मांग, इतनी है शुरुआती कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dandiya Night 2023: गरबा और डांडिया के लिए कपल सेट और ट्रेंडिंग डिजाइनर लहंगों की मांग, इतनी है शुरुआती कीमत
Fri, 13 Oct 2023 02:59 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:59 PM IST
सार
गोदौलिया स्थित दुकानदार राजेश लोहिया ने बताया कि डांडिया के लिए कॉटन व नेट का लहंगा, एम्ब्रॉयडरी लहंगा के अलावा इंडियन और वेस्टर्न लुक को मिक्स करके फ्यूजन लुक यानी कॉटन कुर्ती के साथ जींस की डिमांड है।
विज्ञापन
गरबा नाइट्स ड्रेस
- फोटो : istock
विस्तार
नवरात्रि के लिए बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। पूजा पाठ की सामग्री के साथ ही गरबा और डांडिया के डिजाइनर परिधान बाजार में बिक रहे हैं। महिलाएं और युवतियां खरीदारी में जुट गई हैं। कोई गुजराती तो कोई मराठी परिधानों को तवज्जो दे रहा है। शहर के मुख्य बाजार गोदौलिया, गुरुबाग, लक्सा, दालमंडी के साथ ही अन्य दुकानों पर गरबा और डांडिया के परिधानों की बिक्री हो रही है। महिलाएं दुकानों पर ट्रेंडिंग डिजाइनर लहंगों का डिमांड कर रही हैं। जिसमें कपल सेट की मांग अधिक है।
विज्ञापन
गोदौलिया स्थित दुकानदार राजेश लोहिया ने बताया कि डांडिया के लिए कॉटन व नेट का लहंगा, एम्ब्रॉयडरी लहंगा के अलावा इंडियन और वेस्टर्न लुक को मिक्स करके फ्यूजन लुक यानी कॉटन कुर्ती के साथ जींस की डिमांड है। इसमें लहंगे की कीमत 700 से लेकर 2200 तक है। वहीं गुरुबाग स्थित दुकानदार अभिलाष जायसवाल ने बताया कि गरबा के लिए डबल घेरा लहंगा, कांच वर्क, काढ़ियावाड़ी लहंगा चोली, बांधनी प्रिंट, चनिया चोली और मल्टी लेयर व मल्टी कलर लहंगा कि डिमांड अधिक है। सभी की कीमत 1200 से लेकर 3600 रुपये तक है।
विज्ञापन
पांच घंटे में 22 डांडिया स्टिक बिके
गोदौलिया स्थित डांडिया स्टिक विक्रेता कौशल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रंग-बिरंगी गरबा स्टिक तेजी से बिक रहा है। इसमें पेयर डांडिया स्टिक की कीमत 60 से 170 रुपये, वेलबेट डांडिया स्टिक(120 से 223 रुपये), राजवाड़ी डांडिया स्टिक(250 से 450 रुपये), स्टोन डांडिया स्टिक(40 से 180 रुपये) पेंटेड डांडिया स्टिक(220 से 460), मल्टी कलर डांडिया स्टिक(80 से 200 रुपये) व नवरात्रि रास डांडिया स्टिक( 240 से 350 रुपये) तक मिल रहा है। विक्रेता ने बताया कि बृहस्पतिवार को दुकान खुलने के पांच घंटे के अंदर 22 डांडिया स्टिक बिक गए।
विज्ञापन