फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Danced to Gidda-Bhangra, worshipped by lighting a fire

Varanasi News: गिद्दा-भांगड़ा पर झूमे, अग्नि जलाकर की पूजा

Mon, 12 Jan 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Danced to Gidda-Bhangra, worshipped by lighting a fire
खत्री हितकारिणी सभा की ओर से रविवार को छावनी स्थित बंगला नंबर 13 में लोहड़ी मनाई गई। मुंबई के गायक अमित मुतरेजा की प्रस्तुतियों पर खत्री समाज के बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी गिद्दा और भांगड़ा पर झूमते रहे। काशी के खत्री साहित्यकारों की थीम पर आधारित विशेष कैलेंडर का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने इस आयोजन को संस्कृति संरक्षण और सनातन मूल्यों का जीवंत उदाहरण बताते हुए खत्री समाज की सराहना की। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से काशी की विविधतापूर्ण संस्कृति का स्वरूप देशभर में उजागर होता है। सभा के संरक्षक पूर्व एमएलसी अशोक धवन, दीपक मधोक, मुकुंद लाल टंडन, डॉ. अश्वनी टंडन, अनुराग टंडन, मुकेश कक्कड़, सुनील मेहरोत्रा, शम्मी खत्री मौजूद रहे। संचालन रोहित कपूर, सुदीप टंडन, मुकेश कक्कड़ तथा धन्यवाद ज्ञापन शम्मी खत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed