फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   danapur secunderabad express run five KM without guard

पांच किमी बिना गार्ड के दौड़ी दानापुर-सिंकदराबाद एक्सप्रेस, रेल अधिकारियों में हड़कंप

Thu, 15 Mar 2018 09:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 15 Mar 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
danapur secunderabad express run five KM without guard
ट्रेन
दानापुर से सिंकदराबाद जा रही अप दानापुर-सिंकदराबाद एक्सप्रेस गुरुवार को मुगलसराय रेलवे स्टेशन से बिना गार्ड के ही रवाना हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया।  ट्रेन को पांच किमी दूर व्यास नगर में रोककर गार्ड को चढ़ाया गया। गार्ड कैसे छूट गया इस प्रकरण के संज्ञान में आने के बाद सीनियर डीओएम रूपेश कुमार ने जांच बैठा दी है। 
विज्ञापन


दानापुर से सिंकदराबाद जा रही 12792 अप दानापुर सिंकदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार की शाम लगभग चार बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या आठ पर पहुंची। गार्ड व लोको पायलट की ड्यूटी चेंज होने के बाद पोर्टर  ने गार्ड उपेन्द्र प्रसाद का बक्सा चढ़ा दिया।
विज्ञापन


सिग्नल मिलते ही गाड़ी चल दी । आगे सिग्नल न मिलने के कारण सिकटियां के पास आउटर पर गाड़ी रुक गई। वहां ड्यूटी कर रहे आरपीएफ कर्मी बी राम की नजर गार्ड की खाली बोगी पर पड़ी जिसमें गार्ड नहीं थे। इसके बाद उसने इसकी सूचना सिक्यूरिटी कंट्रोल को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना गार्ड के ट्रेन रवाना होने की बात सामने आते ही रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। संबंधित विभाग ने गार्ड से किसी प्रकार संपर्क कर उसे पांच किमी दूर व्यास नगर पहुंचाया गया।

गार्ड के पहुंचने के बाद ट्रेन को आगे के लिए चलाया गया। सीनियर डीओएम रूपेश कुमार ने बताया कि ड्यूटी चेंज होने के दौरान वाकीटाकी से वार्ता नहीं हो पाने पर ऐसा हुआ होगा। फिर भी पूरे मामले जांच बैठा दी गई है। 

श्रमजीवी एक्सप्रेस से विधायक का पर्स चोरी

danapur secunderabad express run five KM without guard
railway
नई दिल्ली से राजगीर जा रही डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सवार जमानिया विधायक सुनीता सिंह का पर्स गायब हो गया। गुरुवार को ट्रेन के मुग़लसराय पहुंचने पर जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया। विधायक लखनऊ से गहमर जा रही थीं।

जिस कोच में वो सवार थीं उसी में एक अन्य महिला भी सवार हुई थी। ट्रेन के वाराणसी से खुलने पर उनकी नींद खुली तो पर्स गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी पर्स का पता नहीं चला। इस पर उन्होंने कंट्रोल को इसकी सूचना दी।

ट्रेन के पहुंचने पर विधायक ने तहरीर दी। उनकी तहरीर पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया। विधायक ने बताया कि पर्स में पांच हजार रुपए नकद, सोने की चेन, आधार कार्ड, वोटर कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात थे। इस संबंध में सीओ रेलवे वाराणसी विमल किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि विधायक की तहरीर पर मुग़लसराय जीआरपी मुकदमा दर्ज का आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

 अब रेलवे का फर्स्ट एसी कोच की यात्रा भी सुरक्षित नहीं है। ट्रेनों में बढ़ती चोरी की इन घटनाओं ने सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।करीब छह माह पहले नई दिल्ली पटना राजधानी एक्सप्रेस में बिहार के एक सांसद के पांच लाख रुपए गायब हो गए थे। इसकी रिपोर्ट पटना में दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed