{"_id":"696f2386db0c9d129d0bd56b","slug":"dalmandi-illegal-construction-house-demolished-with-public-announcement-24-properties-registered-in-varanasi-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दालमंडी में मुनादी के बाद ध्वस्त कराया गया मकान का अवैध निर्माण, 24 की रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दालमंडी में मुनादी के बाद ध्वस्त कराया गया मकान का अवैध निर्माण, 24 की रजिस्ट्री
Tue, 20 Jan 2026 12:15 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:15 PM IST
सार
दालमंडी में भवनों को ध्वस्त करने का सिलसिला जारी है। सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। वहीं 24 की रजिस्ट्री कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत तोड़े जा रहे मकान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दालमंडी में वीडीए से अवैध घोषित एक मकान में सोमवार को फिर से हथौड़ा चलाया गया। इसके अलावा पूर्व में तोड़े गए भवनों का मलबा हटवाने का काम जारी रहा। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में टीम जब ध्वस्त करने पहुंची तो भवन पर पहले से ताला लगा था। इसके बाद मुनादी कराई गई। काफी देर इंतजार के बाद जब मकान मालिक नहीं आए तो सीढ़ी लगाकर भवन में प्रवेश कर टीम ने भवन को दोबारा ध्वस्त कराया।
विज्ञापन
छह दिन पहले इस भवन के अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की कार्रवाई शुरू की गई थी। मौके पर एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी भी मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि अब तक 24 मकानों की रजिस्ट्री हुई है। 6 मकानों को जमींदोज किया गया है। 5 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई चल रही है। 14 करोड़ रुपये मुआवजा बांटा जा चुका है। 10 फरवरी तक लक्ष्य दिया गया है। यहां की सड़क को 17 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए 187 मकानों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन