फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dalmandi Allegations of assault on government employees during Dalmandi demolition drive FIR

Dalmandi Varanasi: दालमंडी में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, 21 लोगों पर FIR; पुलिस बल रही माैजूद

Sat, 25 Jul 2026 08:11 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 25 Jul 2026 08:11 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के दौरान काजीपुरा कला में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम से मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया। वीडीए कर्मचारी की तहरीर पर राशिद, शाहिद, हसन, रशीद, अंजुम समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।

विज्ञापन
Dalmandi Allegations of assault on government employees during Dalmandi demolition drive FIR
वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

Dalmandi Varanasi: दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के तहत अतिक्रमण हटाने पहुंची वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की टीम पर शुक्रवार दोपहर हमला कर दिया गया। सरकारी कार्य में बाधा डालने, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट तथा हंगामा करने के आरोप में चौक थाने में छह नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मौके से कुछ युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है।

विकास प्राधिकरण में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ज्ञानदास की तहरीर के अनुसार, दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही थी। अभियान के दौरान एडीएम सिटी राजेश कुमार, वीडीए के जोनल अधिकारी प्रकाश कुमार, अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी तथा चौक थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ तैनात थे।

विज्ञापन

तहरीर में बताया गया कि दोपहर करीब 12:50 बजे मकान संख्या डी-50/221, काजीपुरा कला के सामने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान राशिद अहमद, शाहिद अहमद, शीफा, सम्मा अहमद, रूही, अंजुम समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने सरकारी कार्रवाई का विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की। इस दौरान कुछ सरकारी कर्मचारियों को चोटें भी आईं।

घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ और लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

चौक पुलिस ने कर्मचारी ज्ञानदास की तहरीर के आधार पर छह नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed