फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dal Mandi varanasi Compensation double circle rate no one has yet reached administration with papers

दालमंडी: सर्किल रेट का दोगुना मिलेगा मुआवजा, अभी तक कोई कागज लेकर नहीं पहुंचा प्रशासन के पास; जानें खास

Tue, 14 Oct 2025 05:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 14 Oct 2025 05:47 AM IST
सार

Dalmandi Varanasi: वाराणसी के दालमंडी में चाैड़ीकरण को लेकर दुकानदारों में नाराजगी है। सोमवार को अफसरों के पास कोई भी अपने कागजात लेकर नहीं गया था। अफसरों ने कहा कि कागज लाने पर ही उनकी मदद हो पाएगी।

विज्ञापन
Dal Mandi varanasi Compensation double circle rate no one has yet reached administration with papers
दालमंडी में सड़क की नापी करती वीडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्किट हाउस में सोमवार को दालमंडी से जुड़े तमाम सवालों को लेकर एडीएम एफआर वंदिता श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि चौड़ीकरण में 187 भवन चिन्हित किए गए हैं। सर्किल रेट का दोगुना मुआवजा दिया जाएगा। मौजूदा सड़क के बीच से दोनों ओर 8.7 मीटर चौड़ीकरण किया जाना है। एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि दालमंडी में जिन लोगों के मन जो भी शंका है, हमारे चौक थाने के कार्यालय आएं, हम सभी सवालों के जवाब देंगे।

विज्ञापन


एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक कार्यालय में कोई कागज लेकर नहीं आया है। जो भी कागज लेकर आ जाए तो तो मुआवजा प्रक्रिया हम तत्काल शुरू कर देंगे। कहा कि हम हर स्तर पर बात करने को तैयार हैं, हमारे कार्यालय आएं जो भी शंकाए हैं उन्हें दूर करेंगे। अगर कागज नहीं है तो कुछ तो होगा, नगर निगम का पीला कार्ड, बिजली का बिल, खतौनी जो भी कागज है, उसे लेकर आएं हम आगे का रास्ता बताएंगे। 

विज्ञापन

चाैक थाने में खोला गया कार्यालय

हम उनकी मदद करने के लिए ही बैठे हैं। हमने चौक थानाक्षेत्र में ही एक कार्यालय खोल दिया है, वहां कोई भी आए और जो भी सवाल हैं, उन्हें पूछे हम सभी सवालों के जवाब देंगे। जिन मकानों में किराएदार है, वहां किराएदार और मकान मालिक के आपसी समन्वय से बातचीत करके ही बीच का रास्ता निकाला जाएगा।

तय समय सीमा में कागज लेकर नहीं आए तो क्या करेंगे इस सवाल पर एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने कहा कि रुपया आ गया तो प्रोजेक्ट तो बनेगा ही, उन लोगों से फिर एक बार बातचीत की जाएगी। जिसके मन में जो भी शंका है, उसे दूर किया जाएगा। कुछ धार्मिक स्थल भी उसे लेकर भी बातचीत चल रही है। एडीएम सिटी ने नजूल की जमीन के सवाल पर कहा कि वहां कोई नजूल की जमीन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed