फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dal Mandi Samajwadi Party leader taken away by police traders anger gathered outside Chowk police station

दालमंडी: सपा नेता को उठा ले गई पुलिस, व्यापारी बोले- किस कानून के तहत किया गिरफ्तार; चौक थाने के बाहर जुटे लोग

Fri, 21 Nov 2025 09:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Nov 2025 09:59 PM IST
सार

Dalmandi Varanasi: दालमंडी प्रकरण को लेकर शुक्रवार को वीडीए, पीडब्ल्यूडी और पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। व्यापारियों और पुलिस के बीच बहस के भी मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच, सपा नेता को गिरफ्तार करने के बाद यहां का माहाैल और चर्चा में आ गया है।

विज्ञापन
Dal Mandi Samajwadi Party leader taken away by police traders anger gathered outside Chowk police station
चाैक थाने के बाहर माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण योजना में बाधा पहुंचाने के आरोपी और सपा के पूर्व महानगर सचिव इमरान अहमद को चौक पुलिस ने शुक्रवार को दालमंडी से गिरफ्तार किया। विरोध में सपा महानगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता चौक थाना पहुंच गए। 

विज्ञापन




पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन किसी की नहीं चली। दो दिन पहले चौड़ीकरण योजना में बाधा पहुंचाने के आरोप में इमरान उर्फ बबलू, मो. सलीम समेत 30 अज्ञात पर वीडीए के जोनल अधिकारी सौरभ देव प्रजापति ने चौक थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


चौक इंस्पेक्टर दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तारी इमरान अहमद उर्फ बबलू निवासी चाहमामा दालमंडी का रहने वाला है। काजीपुरा कला निवासी मोहम्मद सलीम समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पब्लिक के बीच इमरान की गिरफ्तारी और भीड़ से बचने के लिए पुलिस बाइक से इमरान को लेकर थाने पहुंची। सपा नेता और दालमंडी समेत आसपास के रहने वाले चौक थाने पहुंच गए। दबाव बनाने का प्रयास किए लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने का हवाला देते हुए सभी को थाने से हटवाया।

जुमे की नमाज पर सतर्क रही पुलिस, रूट मार्च
जुमे की नमाज को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस शुक्रवार को दालमंडी समेत अन्य क्षेत्रों में सतर्क रहीं। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिवहरी मीणा, एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी. और एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने फोर्स के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर और चौक से दालमंडी होते हुए नई सड़क स्थित लंगड़ा हाफिज मस्जिद तक रूट मार्च किया। 

अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने बताया कि रेलवे, घाट ओर धार्मिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था परखी गई। काशी विश्वनाथ मंदिर से 200 किलोमीटर की दायरे में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। दालमंडी समेत अन्य प्रकरणों पर पुलिस की निगरानी है। असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।

चौक थाने पहुंचे कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ और दालमंडी के व्यापारी
चौक थाने कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ की ओर से अधिवक्ता मजोज कुमार पांडेय पहुंचे। कहा कि दालमंडी के कारोबारियों से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की। कहा कि कार्रवाई में संवैधानिक तरीके अपनाए नहीं जा रहे हैं। शनिवार को एक कमिश्नर को ज्ञापन दिया जाएगा। उधर दालमंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष फारूक ने कहा कि पुलिसिया उत्पीड़न के लिए कोर्ट में गुहार लगाई गई।

दो भवनों पर नोटिस चस्पा, 12 को रिमाइंडर भेजा
दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत पीडब्ल्यूडी ने गजाला परवीन, शाइस्तां खान के भवनों पर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। दो भवन स्वामियों के कागजात सत्यापन के लिए आए। वीडीए की ओर से जिन 12 भवनों को पूर्व में नोटिस दिया गया था। उन्हें फिर से रिमाइंडर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed