फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dal Mandi: Compensation will be double the circle rate, no one came with the papers.

दालमंडी : सर्किल रेट का दोगुना मिलेगा मुआवजा, कोई भी कागज लेकर नहीं पहुंचा

Thu, 20 Nov 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dal Mandi: Compensation will be double the circle rate, no one came with the papers.
वाराणसी। सर्किट हाउस में सोमवार को दालमंडी से जुड़े तमाम सवालों को लेकर एडीएम एफआर वंदिता श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता की। कहा कि चौड़ीकरण में 187 भवन चिह्नित किए गए हैं। सर्किल रेट का दोगुना मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मौजूदा सड़क के बीच से दोनों ओर 8.7 मीटर चौड़ीकरण होना है। एडीएम ने कहा कि दालमंडी में जिन लोगों के मन जो भी शंका है, चौक थाने के कार्यालय में आ सकते हैं, सभी सवालों के जवाब देंगे। बताया कि अभी तक कार्यालय में कोई कागज लेकर नहीं आया है। कागज लेकर आने पर मुआवजे की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर देंगे। हर स्तर पर बात करने को तैयार हैं। अगर कागज नहीं है तो कुछ तो होगा, नगर निगम का पीला कार्ड, बिजली का बिल, खतौनी जो भी कागज है उसे लेकर आएं। आगे का रास्ता बताएंगे। हम उनकी मदद करने के लिए ही बैठे हैं। जिन मकानों में किरायेदार हैं, वहां किरायेदार और मकान मालिक के आपसी समन्वय से बातचीत कर बीच का रास्ता निकाला जाएगा।
विज्ञापन

तय समय सीमा में कागज लेकर नहीं आए तो क्या करेंगे इस सवाल पर एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने कहा कि रुपये आ गए हैं। प्रोजेक्ट तो पूरा होगा ही, उन लोगों से फिर एक बार बातचीत की जाएगी। जिसके मन में जो भी शंका है, उसे दूर किया जाएगा। कुछ धार्मिक स्थल भी उसे लेकर भी बातचीत चल रही है। एडीएम सिटी ने नजूल की जमीन के सवाल पर कहा कि वहां कोई नजूल की जमीन नहीं है। इस पर कोई भ्रम की स्थिति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed