फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Daily account of city cleaning work will be taken

Varanasi News: शहर की सफाई के काम का रोजाना लिया जाएगा हिसाब

Tue, 04 Feb 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Daily account of city cleaning work will be taken
वाराणसी। स्वच्छता में बेहतर रैंकिंग के लिए नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग तेज कर दी है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर शहर की सफाई व्यवस्था का रोजाना हिसाब लिया जाएगा। मंदिर और घाट वाले वार्डों विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

शहर में प्रतिदिन 800 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। इनमें डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के अलावा सड़क पर फेंके गए कूड़े भी शामिल हैं। स्वच्छता अभियान के तहत हो रहे कार्यों की माॅनीटरिंग हो रही है। यह भी देखा जा रहा है कूड़ा उठाने वाली कंपनी कितने घराें से कूड़ा उठा रही है और कितना करसड़ा प्लांट पहुंचा रही है। इसके लिए नगर आयुक्त ने अफसरों को जिम्मेदारी दी है। इसके तहत सफाई कर्मचारियों के बायोमेट्रिक उपस्थिति भी जांची जा रही है। उपस्थिति न होने पर कर्मचारियों को गैरहाजिर माना जा रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि स्वच्छता में बेहतर रैकिंग प्राप्त हो सके। अब तक कई कूड़ा घरों को बंद कर दिया गया है। तीन कूड़ा घरों को बंद करने की तैयारी चल रही है। कुछ जगहों पर साफ सफाई के लिए कॉम्पैक्टर लगाए गए हैं। कई जगहों पर डस्टबिन भी लगाए गए हैं। नगर स्वास्थ्य डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी के अनुसार सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। कूड़ा उठाने से लेकर कूड़ा निस्तारण तक निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed