फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dabang threatens the people living in the Quarantine Center, leave the village and run away, otherwise I will shoot

Quarantine Center में रहे लोगों को दबंग ने दी धमकी, गांव छोड़कर भाग जाओ, वरना गोली मार दूंगा

Fri, 03 Apr 2020 05:13 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 03 Apr 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Dabang threatens the people living in the Quarantine Center, leave the village and run away, otherwise I will shoot
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के समरथपाह गांव में क्वारंटीन किए गए 10 लोगों को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा यह कहकर धमकाया गया कि तुम्हें कोरोना है। इस गांव से भाग जाओ नहीं तो गोली मार दूंगा।

विज्ञापन


जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान व सचिव को भी दबंग ने धमकाया और मारपीट पर उतारू हो गया। इस घटना के बाद गांव में तनाव है। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही सत्यदेव सिंह के खिलाफ दर्ज किया है। ग्राम प्रधान की तरफ से दी गई तहरीर पर पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रागंण में ठहराये गये लोगों ने पुलिस को दी तहरीर में उल्लेख किया है कि हम दस लोग बाहर से गांव में आए हैं। हमें गांव के ही उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन सेंटर पर रखा गया है। इस बीच बृहस्पतिवार को गांव के एक दबंग ने धमकी दी कि तुम्हें कोरोना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव से भाग जाओं नहीं तो जान से मार दिया जाएगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में ग्राम प्रधान की तरफ से भी थाने में तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस ने अभी प्रधान की तहरीर पर केस दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed