{"_id":"68fd27c2be24557d740bb3c2","slug":"daala-chhath-skip-the-market-and-shop-at-pahariya-mandi-up-to-40-cheaper-varanasi-news-c-20-vns1021-1166773-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाला छठ: बाजार छोड़ पहड़िया मंडी से की खरीदारी, 40 फीसदी तक सस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाला छठ: बाजार छोड़ पहड़िया मंडी से की खरीदारी, 40 फीसदी तक सस्ता
विज्ञापन
वाराणसी। डाला छठ के लिए शनिवार को फलों की खरीदारी जोरों पर रही। इस बार विभिन्न तरह के फलों के दाम में तेजी को देखते हुए कई लोगों ने बाजारों के बजाय पहड़िया मंडी का रुख किया, जहां फुटकर में भी जमकर खरीदारी हुई। लोगों ने मोलभाव कर खरीदारी की। सुबह से देर शाम तक जबर्दस्त भीड़ रही। यहाँ उन्हें बाजार भाव से फल सस्ते मिले, जबकि शहर के बाजारों में कुछ फल दोगुने दाम पर बिके।
छठ पूजा के लिए अब तक लोग दउरा, डलिया, सूप, लोटा-थाली और मेवे आदि की खरीदारी कर रहे थे। अब केवल दो दिन शेष हैं, इसलिए फलों की खरीदारी भी शुरू हो गई है। पहड़िया मंडी में पिछले चार दिनों से पूर्वांचल के अलावा बिहार के कारोबारी थोक में खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन शनिवार से फुटकर खरीद में भी तेजी देखी गई। दिन में फलों के वाहनों की कतार लगी रही, वहीं महिलाएं और पुरुष मोलभाव कर खरीदारी करते दिखे। मंडी में छठ पूजा के लिए विशेष फल भी आए, जिनकी मांग अधिक रही।
मंडी के कारोबारी संतोष सिंह और बबलू यादव ने बताया कि इस बार बारिश और बाढ़ के कारण फलों की पैदावार प्रभावित हुई है, जिससे दाम 20 से 30 फीसदी तक बढ़े हैं।
विज्ञापन
नारियल, केला, हल्दी और अदरक महंगे
फलों में नारियल, कच्चा केला, हल्दी, अदरक, चकोतरा, नींबू, अनानास, शरीफा, अमरख और हजारा के दाम में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। व्यापारी अजय ने बताया कि इन फलों का उपयोग छठ पूजा में अधिक होता है, लेकिन बारिश और बाढ़ से फसल खराब होने के कारण इनके भाव बढ़ गए हैं।
12 राज्यों से रोज आ रही हैं 300 गाड़ियां फल
छठ पूजा के लिए पहड़िया मंडी में रोजाना 250 से 300 गाड़ियाँ फल लेकर आ रही हैं। व्यापारी नंदलाल सोनकर ने बताया कि मंडी में कश्मीर और हिमाचल से सेब, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र से संतरा और अंगूर, बिहार से चकोतरा व नींबू, पंजाब से नासपाती, असम से अनानास, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश से अमरूद, आंध्रप्रदेश से सूखा नारियल, गोरखपुर, बाबतपुर, प्रतापगढ़ और सीतापुर से केला, जबकि आजमगढ़ व फिरोजाबाद से गन्ना आ रहा है।
कोसी, दीया और परई की भी खरीदारी
बांस की टोकरियां, सूप, दउरा, डलिया, पीतल का सूप, लोटा-थाली, कोसी, परई और दीया भी खरीदे गए। इसके अलावा साठी का चावल, सुपारी, गुड़, नया चावल, महावर, तिल का तेल, धूप, दीप, सिंदूर, लौंग, इलायची, नारियल, पूजा के लिए नए कपड़े आदि की भी खरीदारी की गई।
-- -
### पूजन सामग्री के दाम
सामग्री मूल्य
सूप 60–90
दउरा 200–300
डलिया 60–100
कोसी 50–100
दीया 50–70 सैकड़ा
परई 5–10
नारियल 40–70
सुपारी 2–5
साठी का चावल 200–250
नया चावल 40–50 किलो
देसी घी 600–800 किलो
गुड़ 65–70
तिल का तेल 150–170
(नोट – मूल्य पीस और किलो के अनुसार)
-- -
फल के दाम
फल मूल्य (/किलो या पीस)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सेब 60–100
केला 30–60
संतरा 80–100
नासपाती 80–100
अनानास 30–40
अनार 70–150
अमरूद 60–80
किन्नू 100–140
ड्रेगन फ्रूट 70–100 (पीस)
आंवला 40–50
शरीफा 5–10 (पीस)
कईत 5–10 (पीस)
हजारा 10 (पीस)
अमलोला 10 (पीस)
कदंब 10 (पीस)
गन्ना 30–40 (पीस)
सुथनी 200–300
खीरा 40–50
सिंघाड़ा 40–50
मकोव 200–300
बेर 100–150
इमली 50–70
कन्ना 30–40