फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cyber fraud involving bank and development of gaming app uncovered in Varanasi

Cyber Fraud: पहले लेते थे फ्रेंचाइजी, अब खुद बना रहे गेमिंग एप; पूरे देश में फैला हुआ है साइबर ठगी का जाल

Sat, 27 Dec 2025 03:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 27 Dec 2025 03:27 PM IST
सार

Varanasi News: बैंक से करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने वाले साइबर ठगी के आरोपी पहले फ्रेंचाइजी लेते थे और अब खुद गेमिंग एप बना रहे हैं। इसका खुलासा पुलिस की जांच के दौरान हुआ। 

विज्ञापन
cyber fraud involving bank and development of gaming app uncovered in Varanasi
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बैंक से करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने वाले साइबर ठगी के आरोपियों में से कुछ ने टीम बनाकर खुद ही गेमिंग एप विकसित करना शुरू कर दिया। इनकी टीम गेमिंग एप बनाने के साथ ही उसकी फ्रेंचाइजी बेचने का काम करने लगी। इसका खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। गोवा, ओडिशा और वाराणसी में एप विकसित कर साइबर ठगी हो रही है। 

विज्ञापन


मिर्जापुर में साइबर ठगी के मामले की जांच कर रहे देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि संदीप सिंह पटेल, विकास, रजनीश व अन्य आरोपी अभी साइबर से जुड़े गेमिंग धंधे को चला रहे हैं। कोई ओडिशा तो कोई गोवा तो कुछ वाराणसी में सक्रिय हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुरू में बाहर की टीमों से गेमिंग एप की फ्रेंचाइजी लेकर साइबर ठगी का काम चल रहा था। बाद में खुद की टीम बनाकर एप विकसित करने की काबिलियत हासिल कर ली। अब तो न केवल खुद ही गेमिंग एप के माध्यम से लोगों के एकाउंट खाली कर रहे हैं। ये आरोपी फ्रेंचाइजी भी बांट रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: भोला ने काले कारोबार से अर्जित की संपत्ति, आलीशान मकान और व्यावसायिक भवन की होगी कुर्की

गेमिंग एप के माध्यम से कर रहे ठगी

पुलिस के सूत्रों की मानें तो गेमिंग एप के माध्यम से एक दिन में 50-50 लाख तक के वारे न्यारे कर दिए जा रहे हैं। पूरे देश में साइबर ठगी का जाल फैला हुआ है। जो भी झांसे में आया उसके खाते खाली हो जा रहे हैं। साइबर ठगी के आरोपियों की प्राथमिक जांच में 20 करोड़ से ज्यादा का हेरफेर सामने आया है। फिर उसकी निकासी की गई है। साइबर अपराध से अर्जित पैसे को दूसरे के खाते में जमा कराने वाले गिरोह के सात लोगों के खिलाफ पहले ही प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। 

इसी प्रकार मड़िहान, चुनार, कछवां और वाराणसी के कुछ इलाकों में सक्रिय सदस्य और उनके बैंक खाते भी पुलिस की राडार पर हैं। पहले ही दिलीप विश्वकर्मा की तहरीर पर पांच अक्तूबर को रजनीश मिश्रा निवासी भुईली पांडेय थाना पड़री, विकास यादव निवासी दुबेपुर थाना पड़री, शिवम सिंह निवासी प्रेमापुर थाना चुनार, संदीप सिंह निवासी टकटकपुर खैरा निवासी कछवां, निखिल , अरमान सिंह चुनार, सोनू निवासी जोमनपुर थाना कछवां और अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed