फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cyber ​​Attack Tactics plan will meake in goa

गोवा में बनेगी साइबर हमले से निपटने की रणनीति, सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति होंगे शामिल

Sun, 10 Dec 2017 04:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 10 Dec 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
 Cyber Attack Tactics plan will meake in goa
Cyber Attack - फोटो : demo
देश के सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में साइबर हमले की बढ़ती घटनाओं से चिंता बढ़ गई है। अपनी खामियों को दुरुस्त कर साइबर हमले से निपटने के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिए गोवा में 15-16 दिसंबर को नेशनल साइबर डिफेंस समिट का आयोजन जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा और साइबर मानक संस्था की इस समिट में सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, कॉलेजों के प्राचार्यों और तकनीकी संस्थानों के निदेशक शामिल होंगे। 
विज्ञापन


शिक्षण संस्थानों के डिजिटलाइजेशन किए जाने के बाद अब प्रवेश, परीक्षा, परिणाम और फीस जमा करने समेत ज्यादातर काम ऑनलाइन हो रहे हैं। इससे जहां पारदर्शिता के साथ काम में आसानी हुई है, वहीं साइबर क्राइम की घटनाएं भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों आईआईटी बीएचयू की वेबसाइट हैक की गई थी, जो इसका ताजा उदाहरण है। ऐसे में महत्वपूर्ण डेटा और गोपनीय सूचनाएं चोरी होने की आशंका बढ़ गई है।

इस हालात से निबटने के उद्देश्य से साइबर डिफेंस समिट का आयोजन होने जा रहा है। इसमें आईआईटी बीएचयू के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। इसे साइबर क्राइम रोकने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed