फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cyber action

Varanasi News: फर्जी एप और क्रेडिट कार्ड से 6.31 लाख रुपये की साइबर ठगी

Tue, 30 Jun 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
cyber action
शिवपुर। जालसाजों ने फर्जी बैंक प्रोफाइल, एप से युवक के क्रेडिट कार्ड से 6.31 लाख की साइबर ठगी की है। पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और शिवपुर थाने के साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित विनय कुमार झा ने पुलिस को बताया कि 24 जून को व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया। जालसाज ने प्रोफाइल पर बैंक का नकली लोगो लगा रखा था। आरबीएल और आईडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के नाम पर कुछ संदिग्ध एप फाइलें फोन में इंस्टॉल करवा दीं। ऐप इंस्टॉल होते ही फोन हैक हो गया। बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारियां साइबर अपराधियों तक पहुंच गईं। ओटीपी, सीवीवी, पिन या पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं किया था। जालसाजों ने भारतीय स्टेट बैंक और आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर चार अनधिकृत लेनदेन किए। इन लेनदेन से 6 लाख 31 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई। 36 हजार रुपये का एक और लेनदेन विफल हो गया। 29 जून को अपने क्रेडिट कार्ड का स्टेटमेंट जांचने पर इस धोखाधड़ी का पता चला। तुरंत साइबर सेल और शिवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि साइबर विशेषज्ञों से जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article