फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Customers used to come from Facebook, entry was given in the spa center after login on ID

UP: स्पा सेंटर में चल रहा था 'गंदा काम'; फेसबुक से आते थे ग्राहक, आईडी पर लॉगिन के बाद मिलती थी एंट्री

Sat, 19 Jul 2025 12:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 19 Jul 2025 12:28 AM IST
सार

एडीसीपी वरुणा जोन नीतू के नेतृत्व में कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा की टीम ने अर्दली बाजार स्थित प्रीतम कॉम्पलेक्स के बेसमेंट में छापा मारा। इस दौरान स्पा सेंटर में बने अलग-अलग केबिन से तीन युवतियों और ग्राहक के रूप में आए गौरा कला का आजाद और स्पा संचालक लंका निवासी पंकज चौबे को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Customers used to come from Facebook, entry was given in the spa center after login on ID
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

अर्दली बाजार स्थित प्रीतम कॉम्प्लेक्स में संचालित हाईटेक स्पा सेंटर में देह व्यापार का कैंट पुलिस ने शुक्रवार की शाम पर्दाफाश किया। स्पा सेंटर से तीन युवतियां, एक युवक और स्पा सेंटर का संचालक पंकज चौबे गिरफ्तार हुआ। स्पा सेंटर से पुलिस ने आपत्तिजनक सामान बरामद किया। यहां फेसबुक, इंस्टाग्राम के जरिये ग्राहकों को आईडी मिलती थी। आईडी पर लॉगिन के बाद ही स्पा सेंटर में एंट्री मिलती थी।

विज्ञापन

एडीसीपी वरुणा जोन नीतू के नेतृत्व में कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा की टीम ने अर्दली बाजार स्थित प्रीतम कॉम्पलेक्स के बेसमेंट में छापा मारा। इस दौरान स्पा सेंटर में बने अलग-अलग केबिन से तीन युवतियों और ग्राहक के रूप में आए गौरा कला का आजाद और स्पा संचालक लंका निवासी पंकज चौबे को गिरफ्तार किया। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये यहां ग्राहक आते थे। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप पर ग्राहकों को आईडी दी जाती थी, उस आईडी पर लॉगिन के बाद ही स्पा सेंटर में एंट्री मिलती थी। स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार हो रहा था। स्पा सेंटर के अंदर से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस की पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वह वरुणा जोन की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट इंस्पेक्टर के मुताबिक स्पा सेंटर में पंकज चौबे और मनीष दीक्षित पार्टनर हैं।। फिलहाल मनीष दीक्षित स्पा सेंटर पर नहीं मिला है। पंकज चौबे को 2023 में लंका थाना क्षेत्र से स्पा संचालन में गिरफ्तार भी किया जा चुका है। पंकज चौबे के व्हाट्सएप से कई के नंबर मिले हैं। आसपास लगे सीसी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन

इन क्षेत्रों में स्पा सेंटर के नाम पर गलत काम
लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के खजुरी स्थित इंदिरा नगर कॉलोनी के ठीक सामने, भेलूपुर, अस्सी, सिगरा, महमूरगंज, चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही, हैदराबाद गेट समेत अन्य क्षेत्रों में स्पा सेंटर के नाम पर अनैतिक कार्य होते हैं। कई अपार्टमेंट में भी इस तरह के कृत्य चल रहे हैं।

पूर्व पुलिस आयुक्त ने तोड़ दी थी स्पा संचालकों की रीढ़
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने अपने कार्यकाल के समय स्पा सेंटर संचालकों की रीढ़ तोड़ दी थी। 150 से अधिक स्पा सेंटर उस समय बंद हुए थे। स्पा सेंटर का संचालन करने वाले पड़ाव समेत वाराणसी के बार्डर वाले स्थानों की ओर ठिकाना बना लिए थे। हालांकि कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर स्पा संचालन करने वालों पर ठोस कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: 'गालीबाज परियों' की फिर बढ़ी मुश्किल: अब पुलिस ने लिया ये एक्शन, इंस्टाग्राम और फेसबुक भी करेगा कार्रवाई!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed