{"_id":"5b6c12794f1c1b8d3e8b5f3e","slug":"customers-protest-bank-staff-at-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में बैंक कर्मियों की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में बैंक कर्मियों की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, लगाए ये आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 09 Aug 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर उतरे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों के मनमानी के खिलाफ उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और सड़क पर उतर आए। ढुलमुल रवैये व ग्राहकों से दुर्व्यवहार को आरोप लगाते हुए बलिया - सिकंदरपुर मार्ग को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक जाम से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया। लोगों की समस्याओं का समाधन करवाने का भरोसा दिलाया। सड़क पर उतरे लोगों का आरोप था कि बार बार केवाईसी जमा करने के बाद भी यह प्रक्रिया खत्म नहीं हो रही। इस वजह से बैंक में रखा पैसा नहीं निकल पा रहा है। बैंक आने पर कर्मचारी सही ढंग से बात भी नही करते। फार्म लेकर फेंक देते है।