फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Currency bothering people captive

पुराने चले नहीं, नए मिले नहीं

Fri, 25 Nov 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 25 Nov 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Currency bothering people captive
नाोटबंदी
500-1000 के नोट बंद करने के फैसले से बैंकों में पैदा हुई कैश की किल्लत अब घरों तक पहुंच गई है। लोगों के पास जो पुराने नोट हैं, वे चल नहीं रहे और बैंकों, डाकघरों और एटीएम से जरूरत के मुताबिक नए नोट मिल नहीं रहे हैं। नतीजा, बाजार से लेकर कारोबार और घर-गृहस्थी तक इसकी चपेट में आ गई है।
विज्ञापन


बैंकों-डाकघरों में जहां दो हजार के पुराने नोट बदले जा रहे हैं वहीं खातों में भी 500-1000 के पुराने नोट जमा करने के लिए भीड़ उमड़ रही है। कैश की कमी की वजह से छोटे नोट बाजार में नहीं आ रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित है। एक वजह यह भी है कि हाल में बैंकों की ओर से जो धन निकाला गया है, उसमें कई नोट कटे-फटे और जले हुए हैं। कोई भी इन्हें ले नहीं रहा है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक नई करेंसी आने में अभी 3-4 दिन का इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


जिले में बैंकों के 600 से अधिक एटीएम हैं लेकिन अब जबकि लोगों को रुपये की सख्त जरूरत है, एटीएम धोखा दे रहे हैं। गुरुवार को भी कचहरी स्थित पीएनबी, लहरतारा-भिखारीपुर, सुंदरपुर, लंका में एसबीआई, मंडुआडीह में बैंक आफ बड़ौदा, भिखारीपुर यूनियन बैंक, मलदहिया एसबीआई, रथयात्रा कोटेक महिंद्रा बैंक, पीएनबी पहड़िया स्थित एटीएम के शटर गिरे रहे। पीएम संसदीय कार्यालय के बगल में बैंक आफ बड़ौदा, भेलूपुर में एक्सिस बैंक का एटीएम भी खाली था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed