Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   curious arithmetic of traffic in Varanasi an eight-second green signal followed by 130-second wait

वाराणसी में ट्रैफिक का अजब गणित: आठ सेकंड का ग्रीन सिग्नल, 130 सेकंड इंतजार; वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किल

Mon, 16 Nov 2026 03:26 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 16 Nov 2026 03:26 PM IST
सार

वाराणसी में ट्रैफिक का अजब गणित देखने को मिल रहा है। कहीं आठ सेकंड में निकलने का मौका तो कहीं 130 सेकंड इंतजार करना पड़ रहा है। साजन तिराहे से रथयात्रा तक दो तिराहों और एक चौराहे पर सिग्नल का असंतुलित समय है। इंतजार लंबा और निकलने का मौका कम है। 

विज्ञापन
curious arithmetic of traffic in Varanasi an eight-second green signal followed by 130-second wait
रथयात्रा चौराहे पर लगा चाइमर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वाराणसी शहर की यातायात व्यवस्था का अजीब गणित देखने को मिल रहा है। साजन तिराहे से रथयात्रा चौराहे तक करीब तीन किलोमीटर के दायरे में दो तिराहों और एक प्रमुख चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल का समय वाहन चालकों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। कहीं लाल बत्ती पर 90 सेकंड रुकना पड़ रहा है तो कहीं इंतजार का समय 130 सेकंड तक है। इसके मुकाबले ग्रीन सिग्नल होने पर आगे बढ़ने के लिए मिलने वाला समय काफी कम है।

विज्ञापन


रथयात्रा चौराहे पर गुरुबाग से महमूरगंज की ओर से जाने वालों वाहनों को महज आठ सेकंड का समय मिलता है। जबकि यहां शहर के प्रमुख मार्ग से जाने वाले वाहनों का दबाव रहता है। कैंट-लंका, रथयात्रा-गोदौयया और रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग पर जाने वाले वाहनों की आवाजाही के कारण चौराहे पर अक्सर दबाव बना रहता है। ऐसे में आठ सेकंड के ग्रीन लाइट में वाहनों का निकल पाना मुश्किल होता है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; छठ घाट पर दर्दनाक हादसा: मां के सामने बेटे की मौत, घाट पर करने आया था सूर्य की आराधना, करंट ने छीन ली जिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक इंस्पेक्टर भेलूपुर नंद किशोर मिश्रा के मुताबिक, गुरुबाग मार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू है। रथयात्रा से गुरुबाग की ओर से दोपहिया और चारपहिया वाहन जा सकते हैं, जबकि गुरुबाग से रथयात्रा की ओर वाहनों को आने की अनुमति नहीं है।

Trending Videos

इंतजार लंबा, निकलने का मौका कम
तीनों स्थानों के सिग्नल का समय देखें तो वाहन चालकों को आगे बढ़ने के मुकाबले इंतजार ज्यादा करना पड़ रहा है। साजन तिराहे पर 90 सेकंड के इंतजार के बाद 40 सेकंड के लिए ग्रीन लाइट होती है। वहीं, सिगरा में 62 सेकंड रुकने के बाद 30 सेकंड में वाहनों को निकलना होता है। इसी तरह रथयात्रा पर 130 सेकंड तक इंतजार करने के बाद रथयात्रा से महमूरगंज जाने के लिए महज आठ सेकंड का ग्रीन सिग्नल होता है। ऐसे में अधिक वाहनों का दबाव होने पर कई वाहन सिग्नल पार नहीं कर पाते और उन्हें अगली ग्रीन लाइट होने का इंतजार करना पड़ता है।

सवाल आठ सेकंड में कैसे पार करें चौराहा
रथयात्रा चौराहे पर आठ सेकंड का ग्रीन सिग्नल यातायात प्रबंधन पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। खासकर तब, जब वाहनों की लंबी कतार लगी हो। आगे खड़े वाहन के निकलने और पीछे के वाहनों के गति पकड़ने में ही ये समय पूरा हो जाता है। ऐसे में पीछे खड़े वाहन चालकों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पाता। परिणामस्वरूप अगली बारी तक इंतजार करना पड़ता है और वाहनों की कतार बढ़ती जाती है।

17 लाख वाहन है रजिस्टर्ड, एक लाख वाहन आते है शहर में
परिवहन विभाग की आंड़कों में करीब 17 लाख छोटे बड़े वाहन पंजीकृत हैं। यातायात विभाग के अनुसार शहर के सभी प्रमुख मार्गों से रोजाना एक लाख से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। खासकर कैंट-लंका, कैंट-गोदौलिया और रथयात्रा-महमूरगंज पर वाहनों का सबसे ज्यादा दबाव होता है।
 

गुरुबाग मार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू है। रथयात्रा से गुरुबाग की ओर दो और चार पहिया वाहन जा सकते हैं, जबकि विपरीत दिशा से आवागमन प्रतिबंधित है। स्थानीय दुकानदारों और निवासियों के कुछ बाइक सवारों की सुविधा के लिए आठ सेकंड की ग्रीन लाइट दी गई है। यह तकनीकी खामी नहीं, बल्कि यातायात व्यवस्था का हिस्सा है। -अंशुमान मिश्रा, एडीसीपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed