देव दीपावली पर काशी में 16 घाटों पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम, सीएम और राज्यपाल बनेंगे गवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके अलावा अन्य घाटों पर आयोजन के लिए अलग अलग संगठनों को जिम्मेदारी दी गई है। परंपराओं को जीवंत रखने वाली उत्सवधर्मी काशी की देव दीपावली में अस्सी घाट से लेकर आदिकेशव घाट तक मधुर कलरव गूंजेगा।
सबसे खास बात यह है प्रशासन गंगा के दूसरी तरफ भी दीप दीपावली का आयोजन करेगा। इसमें 20 लाख से ज्यादा दीपों से गंगा के दोनों किनारों को जगमगाने की तैयारी है। इसमें प्रदेश के अलग अलग शहरों से जुड़ी पंरपंराओं से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही काशी के नृत्य और संगीत की झलक दिखाई जाएगी।
इसके अलावा पर्यटन विभाग सभी घाटों पर दीपों की व्यवस्था कर रहा है, ताकि सभी घाटों पर दीपों की संख्या एक समान रहे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि घाटों पर आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है।
लाखों दीपक के साथ राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राजघाट से आयोजन की शुरूआत होगी। राजघाट पर शुभारंभ के बाद राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौकायन से सभी घाटों का नजारा देखते हुए अस्सी घाट पर आएंगे। यहां देव दीपावली के आयोजन का समापन किया जाएगा।
तीन ड्रोन कैमरों से होगी गंगा घाटों की निगहबानी
वहीं, गंगा घाटों की ओर जाने वाले मार्गों की निगरानी 49 स्थायी और 80 अस्थायी सीसी कैमरों से की जाएगी। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि गंगा घाटों को तीन जोन और आठ सेक्टर में बांट कर तीन एडिशनल एसपी और आठ डिप्टी एसपी तैनात किए जाएंगे।
साथ ही, 25 थानेदार जिले के और 10 थानेदार गैर जनपद के, 150 सब इंस्पेक्टर, 100 हेड कांस्टेबल, 600 कांस्टेबल, तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी पीएसी बाढ़ राहत दल, जल पुलिस और 11 एनडीआरएफ के जवान मोटरबोट के साथ गंगा में तैनात रहेंगे। गंगा घाटों पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम भ्रमणशील रहेगी।
इसके अलावा खुफिया इकाइयों और पुलिस के 150 जवान सादे कपड़ों में राजघाट से सामने घाट के बीच गंगा घाटों पर तैनात रहेंगे। सभी थानाध्यक्षों को कहा गया है कि गंगा घाटों के किनारे स्थित होटलों, लॉजों, धर्मशालाओं और पेईंग गेस्ट हाउस का औचक निरीक्षण करें। सुरक्षा व्यवस्था और सूचना संकलन को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी।
इन घाटों पर होगा आयोजन
-नंदेश्वर घाट
-त्रिलोचन घाट
-हनुमानगढ़ी घाट
-बंद्री नारायण घाट
-गंगा महल घाट
-मणिकर्णिका घाट
-मीर घाट
-दरभंगा घाट
-राजघाट
-चौकी घाट
-महानिर्वाणी घाट
-निषादराज घाट
-अस्सी घाट